फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Suspect Bring Wine In Packet Of Food At Isolation center

आइसोलेशन सेंटर में कोरोना संक्रमित के खाने का पैकेट खुला तो कर्मचारी रह गए हैरान

Sat, 16 May 2020 01:36 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 16 May 2020 01:36 PM IST
सार

  • सिकंदरा स्थित एक कॉलेज में बने आइसोलेशन सेंटर का मामला
  • कर्मचारियों का सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

विज्ञापन
Corona Suspect Bring Wine In Packet Of Food At Isolation center
आइसोलेशन सेंटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सिकंदरा स्थित एक कॉलेज में बने आइसोलेशन सेंटर में भर्ती एक कोरोना पॉजिटिव ने खाने के पैकेट के साथ शराब मंगवा ली। सेंटर के कर्मचारियों ने पैकेट को चेक किया तो शराब की बोतल देखकर सन्न रह गए। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


कर्मचारियों का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें कर्मचारी कह रहे हैं कि एक मरीज ने परिजनों से खाने का पैकेट मंगवाया था। वह बार-बार पैकेट देने के लिए कह रहा था। खाने से पहले ही उसने पैकेट देने को कह रहा था। पूछने पर बताया कि वह नमकीन खाएगा, जो पैकेट में रखी है।
विज्ञापन


कर्मचारियों को शक हो गया। उन्होंने पैकेट का सामान चेक किया, तो शराब की बोतल मिल गई। यह मामला पुलिस तक भी पहुंच गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि शराब मंगवाने का मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है। परिजनों से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कारागार के संक्रमित बंदी की मौत से खलबली, दो दिन बाद आई कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

कहीं पहले भी तो नहीं आई शराब 
आइसोलेशन सेंटर में कई बार लोग अपने घर से सामान मंगवाते हैं। कर्मचारी सामान को चेक करने के बाद ही अंदर जाने देते हैं। एक पैकेट में शराब की बोतल निकलने के बाद यह आशंका बढ़ गई है कि किसी और ने भी शराब की बोतल तो नहीं मंगवाई। इसका पता तो जांच के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed