फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona negativ report

रिपोर्ट नेगेटिव आने पर कोरोना के दो संदिग्ध किए डिस्चार्ज

Sat, 28 Mar 2020 07:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
corona negativ report
कासगंज। जिला अस्पताल में भर्ती दो कोरोना संदिग्धों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। दोनों को 14 दिन घर में ही एकांतवास (कोरंटाइन) को कहा गया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम दोनों पर नजर रखेगी और संदिग्धों को रिपोर्ट देनी होगी।
विज्ञापन

कोरोना के लक्षण पाने पर तीन संदिग्धों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें से दो की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने दोनों को छुट्टी दे दी है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। दोनों चेतावनी दी गई है कि यदि 14 दिन के एकांतवास से वह किसी से नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन

वहीं, जिले में तीन परिवार पहले ही एकांतवास में रखे गए थे। अब दो और परिवारों को एकांतवास में रखने से इनकी संख्या पांच हो गई है।
दी गई छुट्टी
दोनों संदिग्धों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और उनका घर में ही एकांतवास किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम 14दिन इन सभी की निगरानी करेगी।
-डॉ.राजकुमार, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed