फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona mock drill, health department alart for fourth wave

कोरोना की चौथी लहर की संभावना को देख स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट

Mon, 28 Mar 2022 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
corona mock drill, health department alart for  fourth wave
कासगंज में कोरोना मोकड्रिल के दौरान कोरोना मरीज का परीक्षण करते चिकित्सक - फोटो : KASGANJ
कासगंज। यूरोपीय देशों, चीन में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बाद चौथी लहर की संभावना को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग ने जिला अस्पताल के अलावा सोरों, सहावर और गंजडुंडवारा स्वास्थ्य केंद्रों पर मॉकड्रिल के माध्यम से व्यवस्थाओं को परखा। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और महामारी रोग विशेषज्ञ ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को चेक किया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि यूरोपीय देश में कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत गंजडुंडवारा, सहावर, सोरों और जिला अस्पताल में मॉकड्रिल कर पूर्व अभ्यास किया गया। इसके तहत स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा कोविड मरीजों को अस्पताल लाने से लेकर उन्हें अस्पताल में दाखिल कराने तक की प्रक्रिया को परखा गया।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवनींद्र कुमार ने कहा कोरोना संक्रमण की पहली, दूसरी और तीसरी लहर में जिले में बड़ी संख्या में लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आये थे, जिससे लोगों की मौत भी हुई। उन्होंने कहा देश में अधिकांश मौत स्वास्थ्य सेवा, आक्सीजन, बेड, दवाइयां व इंजेक्शन की कमी की वजह से हुई थी। लेकिन, कोरोना संक्रमण की आशंका को देखते हुए शासन ने स्वास्थ्य विभाग को सभी तैयारियां दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। चिकित्सालयों में आक्सीजन व्यवस्था, उपलब्ध बेड, वार्ड, दवाएं, एंबुलेंस, चिकित्सकों की उपलब्धता, इलाज की तैयारियां, मरीज के भर्ती कराने की व्यवस्थाओं के साथ मरीज को अस्पताल लाने से इलाज मिलने तक लगने वाले समय तक की रिहर्सल किया गया। महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनंदा सिंह ने भी आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed