{"_id":"5fc298968ebc3e9bbd5f66f9","slug":"corona-mainpuri-news-agr469840166","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से आए दो यात्रियों सहित 15 कोरोना संक्रमित और मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से आए दो यात्रियों सहित 15 कोरोना संक्रमित और मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में दिल्ली से आए दो यात्रियों सहित शनिवार को 15 कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3472 पहुंच गई है। जिले में अब तक 3240 संक्रमित ठीक हो चुके हैं, जबकि 59 लोगों की मौत हो चुकी है। 173 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को दिल्ली से आईं दो रोडवेज बसों में सवार यात्रियों की कोरोना जांच की। इस दौरान जांच के दौरान दो यात्री संक्रमित पाए गए। उन्हें आइसोलेशन वार्ड भेजा गया है। इसके अतिरिक्त शहर के मोहल्ला कटरा में तीन और कस्बा कुरावली में तीन-तीन, वंशीगोहरा में दो कोरोना संक्रमित मिले। इसके अतिरिक्त रतनपुर बरा, गोकुलपुर, टीपी नगर, झंडाहार, जगतपुर में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला। 11 संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया। जबकि चार को आइसोलेशन वार्ड भेजा गया है।
कुरावली में 253 की हुई जांच
कुरावली। स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने शनिवार को नगर के घिरोर रोड स्थित हाट बाजार तथा अस्पताल परिसर में शिविर लगाकर 253 लोगों की जांच कराई गई। 202 लोगों की जांच एंटीजन कार्ड से कराई गई, जबकि 51 संदिग्धों के नमूने लेकर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई भेजे गए। जांच करने वाली टीम में चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद किशोर, डॉ. जगतबंधु, सत्यजीत, किशनपाल, दिलीप कुमार, दीप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।