{"_id":"5f4be2578ebc3ee4f814d967","slug":"corona-mainpuri-news-agr457086343","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में भर्ती बालिका निकली कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में भर्ती बालिका निकली कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
मैनपुरी/ कुरावली। जिला अस्पताल में बुखार का उपचार ले रही बालिका कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई। जिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. आरके सागर के निर्देशन में वहां भर्ती 27 मरीजों की जांच कराई गई। बुखार से पीड़ित शहर के आगरा रोड निवासी एक 12 वर्षीय बालिका की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
बालिका को कोविड टू में भर्ती कराया गया। वहीं चिकित्साधीक्षक कुरावली डॉ. मुनींद्र सिंह चौहान के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम क्षेत्र के गांव उम्मेदपुर पहुंची। टीम ने 90 ग्रामीणों की एंटीजन किट से जांच की। सभी की रिपोर्ट निगेटिव निकली। 50 ग्रामीणों के सैंपल लेकर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजे गए।
टीम में डॉ. आंनद किशोर, डॉ. जगतबंधु, किशनपाल, दीप सिंह, दिलीप, सत्यजीत आदि लोग शामिल रहे। कुरावली के गांव उम्मेदपुर में 140 लोगों की जांच की गई।