फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona

कोरोना से 24 घंटे में तीन संक्रमितों की हुई मौत

Tue, 25 Aug 2020 09:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
corona
भोगांव में कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालों को प्रमाणपत्र देती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले में कोरोना संक्रमण से 24 घंटे में तीन संक्रमितों की मौत हो गई। कस्बा घिरोर, जागीर के गांव मलिकपुर और बेवर निवासी तीन संक्रमितों की सैफई मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मंगलवार को शहर के एक दवा विक्रेता सहित 25 लोग पॉजिटिव मिले। जिले में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 24 हो गई। कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1288 पहुंच गई है। 1074 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 190 का वर्तमान में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

कस्बा बेवर के जीटी रोड निवासी एक महिला कैंसर से पीड़ित थी। उसका मेडिकल कॉलेज सैफई में उपचार चल रहा था। 22 अगस्त को महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। सोमवार की रात महिला की सैफई मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव मलिकपुर निवासी 38 वर्षीय एक व्यक्ति कुछ दिन पूर्व कुरावली थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। वह मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती था।
विज्ञापन

यहां जांच के दौरान 23 अगस्त को उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। मंगलवार को उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज सैफई में उसने दम तोड़ दिया। कस्बा घिरोर निवासी 85 वर्षीय एक वृद्ध को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। सोमवार को वृद्ध को मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया गया। यहां जांच के दौरान उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मंगलवार को वृद्ध की सैफई मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 लोग और मिले संक्रमित
मंगलवार को मिले 25 संक्रमितों में से दवा विक्रेता को होम आइसोलेट किया गया है, जबकि अन्य को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को शहर के नटराज होटल के पास रहने वाले दवा विक्रेता और उनके पास ही रहने वाले दो अन्य लोग संक्रमित निकले। शहर के मोहल्ला अग्रवाल और संस्कार पैलेस के पास रहने वाले दो-दो लोग पॉजिटिव निकले। कचहरी रोड निवासी एक और जिला अस्पताल में भर्ती दो मरीज संक्रमित निकले।

कस्बा घिरोर में एक, घिरोर के गांव फैजपुर में दो और कल्होर में तीन पॉजिटिव मिले। कस्बा भोगांव के छोटा बाजार में दो और जगतनगर में एक व्यक्ति संक्रमित मिला। जबकि बरनाहल के गांव औरंगाबाद, गोपियापुर, दौलतपुर, बेवर, कुरावली और करहल में एक-एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed