फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona

नवीगंज कंटेनमेंट जोन घोषित

Sun, 17 May 2020 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
corona
मैनपुरी। गुजरात से लौटे दो युवकों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के चलते नवीगंज कस्बे को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह की ओर से यह घोषणा की गई। रविवार को भी कस्बे में विशेष सतर्कता बरती गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि नवीगंज को हॉटस्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया है। उन्होंने बताया नवीगंज के एक किलोमीटर की सीमा क्षेत्रफल कंटेनमेंट जोन होगा। कंटेनमेंट जोन में सरकार द्वारा निर्गत एसओपी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोटोकॉल में उल्लेखित निगरानी प्रक्रिया का अनुपालन किया जाना है। कंटेनमेंट जोन के लोगों को आरोग्य सेतु एप शत-प्रतिशत डाउनलोड करना होगा। कंटेनमेंट जोन के अंदर एवं बाहर किसी भी व्यक्ति, वाहन आदि को आवागमन की अनुमति नहीं होगी। हॉटस्पॉट एरिया में सिर्फ चिकित्सक, आपातकालीन स्थिति, आवश्यक वस्तुओं की सेवाओं की आपूर्ति से संबंधित व्यक्ति ही जा सकेंगे। क्षेत्र में प्रवेश एवं निकास के लिए स्पष्ट व्यवस्था होंगी और ऐसे क्षेत्र में आने-जाने वाले व्यक्तियों का पूर्ण विवरण रखा जाएगा।
विज्ञापन

यह है कंटेनमेंट जोन
कंटेनमेंट जोन वो इलाका होता है, जहां कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस मिले हों और प्रशासन को लगता है कि वहां से और संभावित मामले सामने आ सकते हैं। सतर्कता बरते हुए उस इलाके केे पूरी तरह से सील किया जाता है। प्रवेश और निकास स्थल पर पुलिस फोर्स की तैनाती की जाती है। लोगों को आने जाने की इजाजत नहीं होती है। उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed