फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona

6128 ग्रामीणों का अपने शौचालय का सपना होगा पूरा

Mon, 04 Jan 2021 10:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
corona
कासगंज। जनपद के 5 विकास खण्डों की 146 चयनित ग्राम पंचायतों के 6128 पात्र ग्रामीणों का अपने शौचालय का सपना जल्द ही पूरा होगा। शौचालयों के निर्माण के लिये 3.6768 करोड़ रुपये की धनराशि चैक के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है। नोडल अधिकारी इस धनराशि को पात्र ग्रामीणों खातों में अवमुक्त करेंगे। मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र ने बताया कि पात्र लाभार्थियों को 6 हजार रुपये की दर से किश्त की धनराशि दी जाएगी। सभी खंड विकास अधिकारी ग्राम पंचायतों में एक-एक नोडल अधिकारी अपने स्तर से नामित करते हुये पात्र लाभार्थियों के खातों में शौचालय निर्माण हेतु किश्त की धनराशि अवमुक्त करेंगे। शौचालय निर्माण मानक के अनुसार पूर्ण कराकर फोटोग्राफ सहित जिला पंचायतराज अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन

विकास खंड कासगंज की 32 ग्राम पंचायतों के 943 लाभार्थियों को 5658 लाख रुपये वेस लाइन सर्वे से वंचित 9 ग्राम पंचायतों के 522 लाभार्थियों को 3132 लाख रुपये की धनराशि, सोरों की 2 ग्राम पंचायतों के 72 लाभार्थियों को 432 लाख रुपये वेस लाइन सर्वे से वंचित 39 ग्राम पंचायतों के 2451 लाभार्थियों को 1. 476 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई है। पटियाली की 10 ग्राम पंचायतों के 529 लाभार्थियों को 3174 लाख रुपये वेस लाइन सर्वे से वंचित 12 ग्राम पंचायतों के 337 लाभार्थियों को 2022 लाख रुपये वेस लाइन सर्वे से वंचित अमांपुर की 42 ग्राम पंचायतों के 1274 लाभार्थियों को 76 44 लाख रुपयेे की धनराशि उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed