फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona

जमात से लौटे दो युवकों में मिले कोरोना के लक्षण, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

Wed, 01 Apr 2020 09:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
corona
कासगंज। अलीगढ़ जनपद के हारुनपुर से जमात कर लौटे दो युवकों में कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद खलबली मच गई। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया है। साथ ही उनके परिवार के आठ सदस्यों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन

24 मार्च को अलीगढ़ में हुई जमात में शामिल होने शहर के जामा मस्जिद इलाके व सहावर के बहटा निवासी एक-एक युवक गए थे। 29 मार्च को घर वापस आ गए। मंगलवार देर रात इसकी जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गए। दोनों युवकों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवा दिया गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही दोनों के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया। जामा मस्जिद क्षेत्र में आए युवक के परिवार के सात और बहटा में आए युवक के परिवार के एक सदस्य को भी होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो गया मामला
कासगंज। दिल्ली के निजामुद्दीन में धामिर्क जलसे में शामिल होने वाले लोगों में से कई लोगों में कोरेाना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद से लोग डरे हुए हैं। सोशल मीडिया पर यह मामला जमकर वायरल हो रहा है।
इस्माइलपुर में रुके थे पांच दिन
कासगंज। जमात से लौटने वाले दोनों युवक वहां से 24 मार्च को ही लौट आए थे। इसके बाद दोनों ही पांच दिन इस्माइलपुर स्थित एक मदरसे में रुके। 29 मार्च को अपने घर लौट आए।
खुफिया विभाग अलर्ट
कासगंज। प्रशासन ने खुफिया विभाग को भी सक्रिय कर दिया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि जिले में जमात से अन्य लोग तो वापस लौटकर नहीं आए हैं। मस्जिदों, मदरसों व अन्य स्थानों पर बाहर से आकर रुकने वाले लोगों के बारे में जानकारी कराई जा रही है ताकि ऐसे लोगों पर शिकंजा कसा जा सके।

जमात से लौटकर आने वाले युवकों के सैंपल प्रयोगशाला भेज दिए हैं। उनके परिवार के सदस्यों को होम क्वारंटीन कर दिया है। इसके साथ ही इस्माइलपुर में जिस स्थान पर ये युवक पांच दिन रुके वहां के लोगों को भी क्वावरंटीन कराने की व्यवस्था की जा रही है। डा. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed