फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona infection prevention standards incomplete in private hospitals in Agra

आगरा के पांच अस्पतालों में कोरोना संक्रमण से बचाव के मानक अधूरे, नोटिस जारी

Fri, 29 May 2020 12:18 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 29 May 2020 12:18 AM IST
सार

संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण (आईपीसी) मानकों पर आगरा में निजी अस्पताल खरे नहीं उतर रहे। 

विज्ञापन
Corona infection prevention standards incomplete in private hospitals in Agra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

आगरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने गुरुवार को पांच अस्पतालों का निरीक्षण किया। ट्रांस यमुना स्थित गीतांजलि व प्रार्थना हॉस्पिटल में संक्रमण से बचाव व रोकथाम के इंतजाम नहीं मिलने पर जिलाधिकारी ने दोनों के विरुद्ध नोटिस जारी करने के आदेश सीएमओ को दिए हैं।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आरसी पाण्डेय ने टीम के साथ गुरुवार को कमला नगर स्थित आनंद मंगल हॉस्पिटल, खंदारी पर हेरीटेज हॉस्पिटल और ट्रांस यमुना में श्रीकृष्णा हॉस्पिटल, गीतांजलि और प्रार्थना हॉस्पिटल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन



इन अस्पतालों में मिलीं खामियां 

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि गीतांजलि और प्रार्थना हॉस्पिटल में खामियां मिलीं। नोटिस जारी करने और कमियां दूर कराने के आदेश दिए हैं। डीएम ने कहा कि यदि हॉस्पिटल संचालक आईसीएमआर की गाइड लाइन का पालन नहीं करेगा, तो उनके विरुद्ध नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बैरिकेडिंग पर सख्त होगा पेहरा

दूसरी तरफ जहां कोरोना के नए मरीज मिले हैं वहां रैपिड रिस्पांस टीम की कार्रवाई के बाद थर्ड पार्टी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एम अरुण मोली व अंकुर कौशिक और स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. देवेन्द्र वार्ष्णेय ने निरीक्षण किया। सुल्तानपुरा, कोटली बगीची, सिकंदरा में संक्रमण से बचाव के लिए बैरिकेडिंग पर सख्त पहरा रख लोगों की आवाजाही रोकने के आदेश दिए हैं।

22 संदिग्ध पर विशेष निगरानी

डीएम प्रभु एन सिंह व एसएसपी बबलू कुमार ने बृहस्पतिवार को लोहामंडी स्थित क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण किया। डीएम ने बताया कि यहां 22 कोरोना संदिग्ध को विशेष चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed