{"_id":"60744458dff8617039092083","slug":"corona-virus-in-mainpuri-37-covid-patients-found-in-mainpuri-at-12-april","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में कोरोना संक्रमण: बिजली विभाग के दो अफसरों सहित 37 संक्रमित मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या 132 पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में कोरोना संक्रमण: बिजली विभाग के दो अफसरों सहित 37 संक्रमित मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या 132 पहुंची
Tue, 13 Apr 2021 12:17 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:17 AM IST
सार
कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,011 पहुंच गई है। जिले में कोरोना संक्रमण से 77 मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमण से अब तक 3802 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 132 पहुंच गई है।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के बीच डीएम और एसपी ने देखे बस स्टैंड पर हालात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी जनपद में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली विभाग के दो अधिकारियों सहित 37 कोरोना संक्रमित मिले। कोरोना की दूसरी लहर में ये अब तक के सबसे अधिक मरीज हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,011 पहुंच गई है। जिले में कोरोना संक्रमण से 77 मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमण से अब तक 3802 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 132 पहुंच गई है।
सोमवार को अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय आशीष गुप्ता और उपखंड अधिकारी भोगांव नरेंद्र शर्मा कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके अतिरिक्त कस्बा किशनी में 12, मैनपुरी शहर में 10, कुसमरा और बरनाहल में चार-चार, करहल, कुर्रा, नानामऊ, जोगपुरा और लोधीपुर में एक-एक कोरोना संक्रमित पाया गया। कुल 12 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य को घर में आइसोलेट किया गया है।
राष्ट्रीय गीतकार सहित 12 मिले कोरोना संक्रमित
किशनी में सोमवार को सीएचसी पर जांच कराने आए 12 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें राष्ट्रीय गीतकार बलराम श्रीवास्तव सहित सदर बाजार में तीन, मधुपुरी में दो, मनिगांव, वैष्णो स्वीट हाउस, भागलपुर, जटपुरा, हरीसिंहपुर, बसैत, शमशेरगंज निवासी एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया। डॉक्टर प्रदीप गुप्ता ने बताया जांच में निकले कोरोना पॉजिटिव एक दर्जन लोगों को होम आइसोलेट किया गया है। मंगलवार को इन सभी की जांच के लिए टीम उनके घर पर जाएगी।

कुसमरा क्षेत्र में दो मिले संक्रमित
कुसमरा नगर के कटरा मोहल्ला निवासी एक युवक का स्वास्थ्य पिछले कुछ दिनों से खराब चल रहा था। वह आगरा के निजी अस्पताल से उपचार करा रहा था। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया गया। क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी एक मरीज भी कोरोना संक्रमित पाया गया। वह पीएचसी पर जांच कराने आया था। उसे जिला अस्पताल स्थित कोविल लेवल टू में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें: आगरा में कोरोना का कहर: 35 साल के संक्रमित युवक की मौत, 24 घंटे में 130 नए मरीज मिले
ये भी पढ़ें: नशे का कारोबार: आगरा के दवा माफिया पंकज गुप्ता सहित आठ के खिलाफ चार्जशीट दाखिल