फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus In Etah: 77 Covid Patients Found In Etah At 12 April

कोरोना का प्रकोप: एटा में पहलीबार 77 कोरोना पॉजिटिव मिले, एक मरीज की मौत

Tue, 13 Apr 2021 12:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 13 Apr 2021 12:16 AM IST
सार

सदर तहसील क्षेत्र के गांव सोंसा निवासी एक व्यक्ति आठ अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव आया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा उसे इलाज के लिए सैफई भेजा गया। जहां रविवार की देर रात उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Corona Virus In Etah: 77 Covid Patients Found In Etah At 12 April
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

एटा जनपद में सोमवार को पहली बार 77 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जबकि एक कोरोना संक्रमित सैफई मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। बड़ी संख्या में लोगों के पॉजिटिव निकलने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। स्वास्थ्य टीमों को दौड़ाया गया। एटा में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2774 हो गई है। 
विज्ञापन


सदर तहसील क्षेत्र के गांव सोंसा निवासी एक व्यक्ति आठ अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव आया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा उसे इलाज के लिए सैफई भेजा गया। जहां रविवार की देर रात उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव आए जहां चिकित्सकों ने शव का अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन


वहीं सोमवार को जिला अस्पताल में संविदा चिकित्सक कोरोना पॉजिटिव आए। इसके अलावा पटियाली गेट निवासी एक, विकास भवन का कर्मचारी, अरुणा नगर निवासी एक, नई बस्ती निवासी तीन, प्रेमनगर निवासी एक, सराय ज्ञान निवासी एक, पुराव गांव निवासी एक, मोहल्ला कटरा निवासी दो, पीडब्ल्यूडी का एक कर्मचारी व भगीपुर निवासी एक, धुमरी निवासी एक, सराय निवासी दो व एक आबकारी निरीक्षक कोरोना पॉजिटिव आए। इसके अलावा बस स्टैंड पर आगरा चुंगी निवासी दो व्यक्ति सहित 12 पॉजिटिव आए। जबकि शांतिनगर में दो व्यक्ति सहित एक ही परिवार के चार अन्य कोरोना पॉजिटिव आए। इसके अलावा मारहरा क्षेत्र के मिरहची में दो बच्चे सहित आठ कोरोना पॉजिटिव आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

महाराज पुर में बुजुर्ग, पोस्ट ऑफिस में महिला, ठंडी सड़क पर अधेड़, सोंसा में एक किशोरी, नगला बिहारी में एक बुजुर्ग व एक किशोरी, अशोक नगर में एक किशोरी पॉजिटिव आई। वहीं अवागढ़ ब्लाक क्षेत्र में सात व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आए। बागवाला में एक बच्चा, मुबारिकपुर में एक बुजुर्ग सहित एक व्यक्ति लखनऊ में कोरोना पॉजिटिव आया। वहीं अलीगढ़ से आई रिपोर्ट में रेवाड़ी मोहल्ला निवासी एक, दो अरुणा नगर व दो शांति नगर में एक, गंगा नगर में एक और बावली में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आया है।

पॉजिटिव मरीज- 2774
स्वस्थ मरीज- 2510
जिले में मौत- 30
सक्रिय केस- 234

जिले में जो भी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। स्वास्थ्य टीम द्वारा उन्हें होम आइसोलेट कराया जा रहा है। बागवाला कोविड अस्पताल में वर्तमान में दो मरीज भर्ती हैं।  - लोकमन सिंह, प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी 

मैनपुरी में कोरोना संक्रमण: बिजली विभाग के दो अफसरों सहित 37 संक्रमित मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या 132 पहुंची


ये भी पढ़ें:  आगरा में कोरोना का कहर: 35 साल के संक्रमित युवक की मौत, 24 घंटे में 130 नए मरीज मिले
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed