फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona In Agra: 47 New Positive Cases Found Of Corona Virus In Agra

Corona In Agra: एसपी व पांच पुलिसकर्मी भी मिले कोरोना पॉजिटिव, 5943 हुआ संक्रमितों का आंकड़ा

Mon, 05 Oct 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 05 Oct 2020 12:10 AM IST
सार

एसपी और थाना छत्ता के पांच पुलिसकर्मी संक्रमित मिले हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज के दो और जिला अस्पताल का एक वार्ड ब्वॉय और एक निजी डॉक्टर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। आवास विकास कॉलोनी स्थित सप्तऋषि अपार्टमेंट में सात संक्रमित मिले हैं। रविवार को 47 नए मरीज मिले हैं।

विज्ञापन
Corona In Agra: 47 New Positive Cases Found Of Corona Virus In Agra
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में 47 नए मरीज और मिलने से रविवार को संक्रमितों का आंकड़ा 5943 पहुंच गया है। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कुल 128 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। 5,217 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। 598 मरीज उपचाराधीन हैं। जिले में 1,99575 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


स्वस्थ होने की दर 87.78 प्रतिशत 
संक्रमित मरीजों के स्वस्थ्य होने की दर जिले में 87.78% पहुंच गई है। मृत्यु दर 2.15 प्रतिशत है। जबकि संक्रमित होने की दर 2.98 प्रतिशत दर्ज हुई है।

एसपी व पांच पुलिसकर्मी सहित 47 संक्रमित मिले

एसपी और थाना छत्ता के पांच पुलिसकर्मी संक्रमित मिले हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज के दो और जिला अस्पताल का एक वार्ड ब्वॉय और एक निजी डॉक्टर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। आवास विकास कॉलोनी स्थित सप्तऋषि अपार्टमेंट में सात संक्रमित मिले हैं। रविवार को 47 नए मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

वेस्ट अर्जुन नगर में एक ही परिवार में तीन, न्यू आगरा और न्यू लॉयर्स कॉलोनी मेें एक ही परिवार के दो-दो सदस्य संक्रमित मरीज मिले हैं। बालाजी नगर, विभव नगर, कलाल खेरिया, निर्भय नगर, अवधपुरी, नामनेर, नुनिहाई, ककरैठा, कालिंदी विहार, लॉयर्स कॉलोनी, सिकंदरा, बरौली अहीर, यमुनाब्रिज चौराहा, सैंया, पिनाहट, जीवनी मंडी, कमला नगर, नगला पदी, ट्रांस यमुना कॉलोनी, कर्मयोगी एन्क्लेव, कछपुरा, आगरा कैंट, बालाजीपुरम, जगदीशपुरा आदि में कोरोना वायरस के नए मरीज मिले हैं।

40 हजार लोगों में कोरोना के लक्षणों की जांच की
स्वास्थ्य विभाग की 126 टीमों ने शाहगंज, देवरी रोड, दयालबाग, कमला नगर, बल्केश्वर, आवास विकास कॉलोनी, शास्त्रीपुरम, ताजगंज, सदर, यमुनापार, शमसाबाद, फतेहाबाद, बाह, जगनेर में संक्रमित मरीज मिलने के बाद 9608 घरों का सर्वे किया।


यहां 40,287 लोगों की स्क्रीनिंग कर कोरोना वायरस के लक्षणों का आकलन किया। उनसे बुखार, खांसी, जुकाम और गले में खराश के बारे में पूछा। संदिग्ध लोगों की जांच कराई। स्वास्थ्य सर्वे प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि सभी को विटामिन सी, मल्टी विटामिन की दवा देकर बाहर जाते वक्त मास्क के उपयोग के लिए भी जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed