फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cops Jump Into Historic Pond Save Young Woman After Suicide Attempt

UP: मुगल बादशाह अकबर के शाही तालाब में कूद गई युवती, बचाने के लिए जान पर खेल गए पुलिसकर्मी; देखें वीडियो

Thu, 04 Jun 2026 08:12 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 04 Jun 2026 08:12 AM IST
सार

फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में कूदी एक युवती को दो आरक्षियों ने तत्काल तालाब में छलांग लगाकर सुरक्षित बाहर निकाला। गंभीर हालत में युवती को अस्पताल भेजा गया, जबकि पुलिसकर्मियों की बहादुरी की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है।

विज्ञापन
Cops Jump Into Historic Pond Save Young Woman After Suicide Attempt
युवती की बचाई जान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के फतेहपुर सीकरी ग्वालियर गेट स्थित प्राचीन शाही तालाब में बुधवार शाम एक युवती के कूद जाने से हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद थाना फतेहपुर सीकरी में तैनात दो आरक्षियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना तालाब में छलांग लगाकर युवती की जान बचा ली। पुलिसकर्मियों के इस साहसिक कार्य की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार थाना फतेहपुर सीकरी में तैनात आरक्षी दीपक सोलंकी और सागर बुधवार शाम करीब सात बजे एक शिकायती पत्र की जांच कर बाइक से वापस थाने लौट रहे थे। इसी दौरान ग्वालियर गेट के समीप स्थित शाही तालाब में एक करीब 20 वर्षीय युवती को कूदते हुए देखा। दोनों आरक्षियों ने तत्काल घटना की सूचना थाना पुलिस को दी और बिना समय गंवाए तालाब में छलांग लगा दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक आनंद वीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। गहरे पानी में काफी मशक्कत के बाद दोनों आरक्षियों ने युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना की जानकारी मिलते ही युवती के परिजन और गांव मई बुजुर्ग के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। युवती को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि युवती उपचार के दौरान बेहोशी की अवस्था में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर निरीक्षक अपराध अरविंद तोमर, कस्बा प्रभारी प्रमोद यादव, उपनिरीक्षक आकांक्षा, मनीषा, कल्पना शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने आरक्षियों दीपक सोलंकी और सागर की बहादुरी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी तत्परता के चलते एक युवती का जीवन बच सका।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed