{"_id":"5ffac6f81c44045aca107da2","slug":"cop-injured-during-raid-in-a-house-for-arrests-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगराः आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश देने गए दरोगा छत से गिरकर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश देने गए दरोगा छत से गिरकर घायल
Sun, 10 Jan 2021 02:51 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 10 Jan 2021 02:51 PM IST
विज्ञापन
uttar pradesh police
आगरा के थाना एत्माद्दौला के कालिंदी बिहार 80 फूटा मार्ग पर दरोगा श्रीकृष्ण उपाध्याय के पुत्र यतेंद्र को दो लोगों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। इस मामले दो युवकों बॉबी और काके निवासी कालिंदी विहार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी मंडी समिति स्थित अपने रिश्तेदारों के यहां छिपे हुए हैं।
दबिश देने गए सिपाहियों के साथ दरोगा अनुज कुमार घर की छत पर चढ़ गए। अंधेरे में उनका पैर फिसल गया, जिसके चलते वह घर की छत से गिरकर घायल हो गए।
उनके सिर और पसलियों में गंभीर चोट आई हैं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है, लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।