{"_id":"63e9e50c6c855964c50cd9a4","slug":"cooperative-minister-statement-ramcharit-manas-commented-said-babur-children-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ramcharitmanas: सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर बोले- 'रामचरित मानस पर टिप्पणी करने वाले बाबर की संतान'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ramcharitmanas: सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर बोले- 'रामचरित मानस पर टिप्पणी करने वाले बाबर की संतान'
Mon, 13 Feb 2023 12:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 13 Feb 2023 12:51 PM IST
सार
जातिगत गणना के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब खुद सपा सरकार में थी तो जातिगत गणना क्यों नहीं कराई। अब राजनीति रोटियां सेंकने के लिए जातिगत बयान दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जेपीएस राठौर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामचरित मानस को लेकर छिड़े विवाद पर प्रदेश के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि रामचरित मानस पर टिप्पणी करने वाले बाबर की संतान हैं। विरोधियों को घेरते हुए उन्होंने कहा कि जातिगत बयानों से विपक्षी राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहते हैं, लेकिन उनकी दाल गलने वाली नहीं है।
सहकारी मंत्री जेपीएस राठौर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के करहल कट पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता खुश है। गरीबों के पेट भरने के लिए जहां सरकार निशुल्क राशन दे रही है तो वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना से छत भी मुहैया करा रही है।
रामचरित मानस के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। लेकिन सनातन धर्म और रामचरित मानस पर टिप्पणी करने वाले बाबर की संतान हैं। ये धर्म पर प्रहार कर रहे हैं। कहा जनता उन्हें जवाब देगी।
विज्ञापन
सहकारिता के चुनाव पर उन्होंने कहा कि पूरी निष्पक्षता के साथ चुनाव होगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और राहुल गांधी को राजनीति की अक्ल नहीं है। जनता की नजरों में सरकार बेहतर कार्य कर रही है, ऐसे में उनके कहने से कुछ भी होने वाला नहीं है। जातिगत गणना के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब खुद सपा सरकार में थी तो जातिगत गणना क्यों नहीं कराई। अब राजनीति रोटियां सेंकने के लिए जातिगत बयान दिए जा रहे हैं। पत्रकारों से वार्ता के बाद वे लखनऊ चले गए। इस दौरान भाजपा नेता अनुराग पांडेय, अंचल तिवारी मौजूद रहे।