{"_id":"687f8724746b482efd023fa7","slug":"conversion-mastermind-abdul-rehman-gets-10-day-police-remand-2025-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा धर्मांतरण केस: मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश, पुलिस को मिली 10 दिन की रिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा धर्मांतरण केस: मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश, पुलिस को मिली 10 दिन की रिमांड
Tue, 22 Jul 2025 06:12 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 22 Jul 2025 06:12 PM IST
सार
आगरा में सदर क्षेत्र की सगी बहनों के धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान को दिल्ली के मुस्तफाबाद से गिरफ्तार किया था। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
कोर्ट में आरोपी को ले जाती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में सगी बहनों के धर्मांतरण के मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान को पुलिस ने मंगलवार को दीवानी परिसर स्थित सीजेएम कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से पुलिस को धर्मांतरण के आरोपी की 10 दिन की रिमांड मिली है।
आगरा में सदर क्षेत्र की सगी बहनों के धर्मांतरण के मामले में आगरा पुलिस ने मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान को दिल्ली के मुस्तफाबाद से गिरफ्तार किया था। वह गोवा की आयशा को धर्मांतरण के लिए फंड मुहैया कराता था। अब्दुल रहमान ही सामूहिक धर्मांतरण के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे माैलाना कलीम सिद्दीकी के गिरोह को मुख्य रूप से संचालित कर रहा था।

पुलिस की दबिश में आरोपी के घर से रोहतक की युवती भी बरामद हुई। उसे भी धर्मांतरण के लिए लाए जाने की आशंका है। आरोपी के ठिकाने से मुस्लिम साहित्य के साथ ही धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने वाली पुस्तकें भी मिली हैं। गिरोह के आतंकी फंडिग के बारे में पड़ताल की जाएगी।
शनिवार को पुलिस ने धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया था। दस आरोपी पकड़े गए थे, जिनको 10 दिन की रिमांड पर लिया गया है। इनमें गोवा की आयशा उर्फ एसबी कृष्णा भी शामिल है। वह धर्मांतरण के लिए आने वाले लोगों और अपने सदस्यों को रुपये मुहैया कराती थी। पुलिस ने उससे पूछताछ की, तो अब्दुल रहमान का नाम सामने आया था। इस पर पुलिस ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कराए थे। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।