{"_id":"6622be3405b3c494e500df34","slug":"controversy-regarding-napas-rented-shop-kasganj-news-c-175-1-sagr1031-114124-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नपा की किराए की दुकान को लेकर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नपा की किराए की दुकान को लेकर विवाद
Sat, 20 Apr 2024 12:25 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 20 Apr 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। नगर के प्रभुपार्क कम्युनिटी हॉल के बराबर नगर पालिका की किरायेदारी की दुकान को लेकर अपराह्न के समय विवाद की स्थिति बन गई। किराएदार व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का आरोप है कि पालिकाध्यक्ष के पुत्र अपने 15-20 साथियों के साथ आए। उन्होंने जेसीबी चलवाकर निर्माण गिराने की धमकी दी। इसके बाद किराएदार ने व्यापार मंडल व अन्य लोगों को जानकारी दी। सभी लोग मौके पर पहुंचे। बाद में कोतवाली जाकर पुलिस को पालिकाध्यक्ष के पुत्र व उनके साथियों के विरुद्ध तहरीर दी है।बताया गया कि संजय माहेश्वरी की कम्युनिटी के बाहर नगरपालिका की किरायेदारी की दुकान है। इस दुकान का निर्माण कई वर्ष पूर्व नगर पालिका व विनियमित क्षेत्र से नक्शा पास करके कराया गया है। संजय का कहना है कि नगर पालिका अध्यक्ष मीना माहेश्वरी के पति पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र बौहरे उनकी दुकान को अवैध तरीके से तोड़कर बेदखल करना चाह रहे हैं। उन्होंने बताया कि जब वे अपनी दुकान पर मरम्मत का कार्य करा रहे थे। तभी पालिकाध्यक्ष के पुत्र शिवेंद्र अपने साथियों के साथ आए और दुकान को तोडऩे की धमकी दी। उन्होंने कथित रूप से अवैध धन मांगने का आरोप भी लगाया।पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्र बौहरे ने बताया कि फरवरी में आयोजित हुई नगरपालिका की बोर्ड बैठक में दुकान की किरायेदारी को अवैध माना गया और इसके संबंध में बोर्ड में प्रस्ताव पारित हुआ। अवैध किरायेदारी के संबंध में पालिका के द्वारा कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। पालिका के सभी सभासद बोर्ड बैठक के निर्णय के साथ हैं। उन्होंने कहा कि जो तहरीर पुलिस को दी है उसकी पुलिस जांच करेगी। नगरपालिका काम लडऩे का नहीं है। वह कानूनी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन