फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Controversy over the election of District Bar Association

Agra News: अब जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर छिड़ा विवाद

Mon, 05 Jun 2023 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 05 Jun 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Controversy over the election of District Bar Association
मैनपुरी।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष 15 दिन में वरिष्ठ समिति को चार्ज सौंपेंगे। बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव मॉडल बायलॉज से ही कराया जाएगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष को यह निर्देश बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पांचूराम मौर्य ने दिए हैं। जिला बार एसोसिएशन का विवाद बार काउंसिल पहुंच गया है।
शहर के मोहल्ला वंशीगोहरा निवासी सुरेशचंद्र यादव ने बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश में शिकायत की थी। शिकायत में कहा था कि जिला बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव 2021 में हुआ था। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का एक साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। कार्यकाल पूरा होने के बाद भी एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश यादव वार्षिक चुनाव नहीं करा रहे हैं। वार्षिक चुनाव नहीं कराए जाने से अन्य सदस्यों के साथ अन्याय हो रहा है।
विज्ञापन

शिकायत पर बार काउंसिल के अध्यक्ष ने संज्ञान लिया है। अध्यक्ष को भेजे गए पत्र में कहा है कि 15 दिन में वरिष्ठ समिति को चार्ज सौंपें। मॉडल वायलॉज से ही वार्षिक चुनाव कराया जाए। सदस्यों और मतदाताओं की सूची भी तैयार करके वरिष्ठ समिति को सौंपी जाए। वार्षिक चुनाव में वही सदस्य मतदान कर सकेंगे जिनके पास सीओपी (सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस) होगा। बताते चलें कि वरिष्ठ समिति के दो सदस्यों की मौत हो चुकी है। दो सदस्य बीमारी के चलते वकालत करने नहीं आते हैं। एक सदस्य ही नियमित रूप से वकालत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed