{"_id":"632719394741bf3b103ce888","slug":"contractor-made-a-culvert-over-the-bamboo-ball-net-in-islam-nagar-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"Impact: ठेकेदार को मिला नोटिस, बांस-बल्ली के जाल पर बना दी थी पुलिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Impact: ठेकेदार को मिला नोटिस, बांस-बल्ली के जाल पर बना दी थी पुलिया
Sun, 18 Sep 2022 06:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 18 Sep 2022 06:42 PM IST
सार
जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार गौतम ने ठेकेदार लोकेश यादव की फर्म को नोटिस जारी करते हुए पुलिया की मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
इस्लाम नगर में हुआ जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा में नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 25 में इस्लाम नगर में बांस-बल्ली के जाल पर पुलिया बना दी गई। इससे नाले का पानी अवरुद्ध हो गया। इस गड़बड़ी की खबर अमर उजाला ने 14 सितंबर के अंक में प्रकाशित की थी। पुलिया निर्माण में लापरवाही पर ईओ ने ठेकेदार को नोटिस जारी किया है और मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं।
नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 25 में मारहरा दरवाजा स्थित इस्लाम नगर की पुलिया के नीचे छह माह पहले ठेकेदार ने निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण नहीं किया। बांस-बल्ली का जाल बिछाकर स्लैब डलवा दिया गया। जिससे पुलिया धंस गई। बाद में बांस-बल्ली का जाल टूटकर नाले में गिर गया और नाला चोक हो गया। वहां के करीब तीन मोहल्ले के लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। जिसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार गौतम ने ठेकेदार लोकेश यादव की फर्म को नोटिस जारी करते हुए पुलिया की मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं।

अवर अभियंता पर नहीं हुई कार्रवाई
नगर पालिका से होने वाले निर्माण कार्यों के प्रस्ताव से लेकर उसकी तकनीक आदि परखने की जिम्मेदारी पालिका के अवर अभियंता की होती है। पुलिया निर्माण के समय अवर अभियंता ने इस ओर ध्यान ही नहीं दिया। इसके बावजूद पालिका प्रशासन ने केवल ठेकेदार को नोटिस जारी कर अवर अभियंता का बचाव कर लिया।
विज्ञापन