फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Contract sweepers doing hunger strike gave memorandum to donkey

Agra News: भूख हड़ताल कर रहे ठेका सफाई कर्मचारियों ने गधे को दिया ज्ञापन

Tue, 03 Jan 2023 10:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
Contract sweepers doing hunger strike gave memorandum to donkey
टूंडला में गधे को ज्ञापन देते भूख हड़ताल पर बैठे ठेका सफाईकर्मी - फोटो : TUNDLA
टूंडला। बकाया मानदेय की मांग को लेकर पांच दिन से भूख हड़ताल पर बैठे ठेका सफाई कर्मचारियों का आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा। कर्मचारी नेताओं के साथ एसडीएम और ईओ के बीच हुई चौथे दौर की वार्ता भी विफल रही। धरना स्थल पर गधे को माला पहनाकर कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

नगर में सफाई व्यवस्था के लिए ठेके पर 150 सफाईकर्मी रखे हुए हैं। उन्हें वर्ष 2021 का बकाया मानदेय नहीं मिला है। इसके लिए ठेका सफाई कर्मचारी पहले भी आंदोलन कर चुके हैं। 27 दिसंबर 2022 से उन्होंने पालिका गेट पर तालाबंदी कर हड़ताल कर दी। तीन दिनों तक प्रशासन ने सुनवाई नहीं की तो 30 दिसंबर से उन्होंने भूख हड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

मंगलवार को चौथी बार एसडीएम सत्येंद्र सिंह व ईओ सुरेंद्र प्रताप ने हड़ताली कर्मचारियों से वार्ता कर हड़ताल खत्म कराने का प्रयास किया। वार्ता का कोई समाधान नहीं निकला। इससे पूर्व ठेका सफाई कर्मचारियों ने गधे को माला पहनाकर ज्ञापन सामने रखकर विरोध जताया। भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारी नेता शैलेंद्र वाल्मीकि ने कहा है कि 74 लाख रुपये की ग्रांट आई हुई है लेकिन ईओ कर्मचारियों का भुगतान नहीं करना चाहते। ईओ चाहते तो आज ही हड़ताल समाप्त हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंदगी से लोग परेशान, समाधान की मांग
ठेका सफाईकर्मियों की हड़ताल के चलते पूरा नगर गंदगी से अटा पड़ा है। दुकानदारों का कहना है कि गंदगी होने से उनकी दुकानदारी पर खासा असर पड़ रहा है। फुटपाथ वाले अपनी रेहड़ी आदि नहीं लगा पा रहे हैं। सरदार हरपाल सिंह, मनोज बंसल, विक्की बंसल, सीटू शर्मा, अखिलेश अग्रवाल, नरेन्द्र कटियार, अग्रज जैन, राकेश दीक्षित, आलोक धाकरे, उमेश गुप्ता ने समस्या के समाधान की मांग की है।
आज मुख्यमंत्री से मिलने लखनऊ जाएंगे कर्मचारी
भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारी नेता शैलेंद्र वाल्मीकि ने कहा है कि ईओ की हठधर्मिता के चलते हड़ताल खत्म नहीं हो पा रही है। वे उनके ऊपर झूठी भूख हड़ताल का आरोप लगा रहे हैं। अब ठेका कर्मचारी शांत नहीं बैठेंगे। बुधवार को लखनऊ रवाना होंगे। मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराएंगे।

हड़ताली ठेका कर्मचारियों से वार्ता हुई है लेकिन अभी कोई समाधान नहीं निकला है। शासन से जो ग्रांट आई है, उसमें से अन्य जरूरी खर्चों को निकालकर ठेका कर्मचारियों को देने पर निर्णय लिया जाना है। हड़ताली कर्मचारियों को पूरे बकाए के भुगतान के लिए समय देना चाहिए।
सत्येंद्र सिंह, उपजिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed