फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Container Full Of Govansh In mathura

दर्दनाक: आगरा-दिल्ली हाईवे पर पलटा ट्रक, सड़क पर बिखर गए गोवंश, बंधे हुए थे चारों पैर

Fri, 30 Dec 2022 10:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 30 Dec 2022 10:35 PM IST
सार

ट्रक के अंदर भूसे की तरह भरे गोवंश सड़क पर इधर उधर जा कर गिरे, जिनकी हालत देख वे हैरान रह गए।  गो रक्षकों को दर्जनों गोवंश बदहवास स्थिति में चारों पैर बंधे हुए मिले हैं। 

विज्ञापन
Container Full Of Govansh In mathura
पलटा हुआ ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में आगरा-दिल्ली हाईवे पर थाना रिफाइनरी क्षेत्र के बाद चैकी के अंतर्गत ग्राम बाद पर गो रक्षकों द्वारा गुरुवार रात को गोवंश से भरे ट्रक को रुकवाने का प्रयास किया। इस पर चालक ने ट्रक को दौड़ा दिया। थोड़ी ही दूर जाकर बीएसएफ कट के समीप ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में दर्जनों गोवंश बदहवास स्थिति में मिले। सभी गोवंशों के चारों पैर बंधे हुए थे।
विज्ञापन

 
गो रक्षकों ने बताया है कि सूत्रों द्वारा जानकारी मिली थी कि दिल्ली की तरफ से एक ट्रक आ रहा है, जिसमें दर्जनों गोवंश बदहवास हालत में भरे हैं। सूचना मिलते ही गो रक्षक आगरा दिल्ली हाईवे पर स्थित गांव बाद पर आ गए। कुछ ही समय बाद दिल्ली की तरफ से ट्रक आता हुआ दिखाई दिया। उन्होंने ट्रक को देखते ही रुकवाने का प्रयास किया। इस पर चालक घबरा गया और उसने ट्रक को नहीं रोका। चालक ने ट्रक की गति बढ़ा दी। इसके बाद गो रक्षकों ने भी अपने वाहनों को ट्रक के पीछे दौड़ा दिया।
विज्ञापन


गुरुवार की रात दो बजे आगरा से दिल्ली की तरफ गोवंश लदा कंटेनर जा रहा था। किसी ने गो रक्षक दल को फोन पर सूचना दी कि कंटेनर में गोवंश जा रहे हैं। जैसे ही कंटेनर महुअन टोल से गुजरा गोरक्षक दल ने कंटेनर का पीछा करना शुरू कर दिया। गो रक्षक दल को पीछा करते देख चालक ने घबरा कर हाईवे से नीचे कच्चे रास्ते पर कंटेनर को उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी की रफ्तार तेज होने के कारण कंटेनर अनियंत्रित होकर बीएसएफ कट के समीप पलट गया। ट्रक के अंदर भूसे की तरह भरे गोवंश सड़क पर इधर उधर जा कर गिरे, जिनकी हालत देख वे हैरान रह गए। गो रक्षकों को दर्जनों गोवंश बदहवास स्थिति में चारों पैर बंधे हुए मिले हैं।   इसमें तीन गोवंश की मौत हो गई।


चालक और हेल्पर कंटेनर को छोड़ कर भाग गए। रिफाइनरी थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत त्यागी ने बताया कि गोवंश लदे कंटेनर को छोड़ कर चालक-हेल्पर भाग गए। कंटेनर में 17 गोवंश लदे थे। इसमें से 3 की मौत हो गई, 14  गोवंश को गोशाला में छुड़वा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed