{"_id":"62f2807d0106c87ae9603ac0","slug":"container-collided-with-bolero-car-seven-people-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: कंटेनर ने बोलेरो गाड़ी को मारी टक्कर, एटा के रहने वाले सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: कंटेनर ने बोलेरो गाड़ी को मारी टक्कर, एटा के रहने वाले सात लोग घायल
Tue, 09 Aug 2022 09:13 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 09 Aug 2022 09:13 PM IST
सार
एटा के रहने वाले लोग बोलेरो गाड़ी से कन्नौज के छिबरामऊ जा रहे थे। बेवर क्षेत्र में गांव करपिया के पास कार को कंटेनर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बोलेरो गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में गांव करपिया के पास मंगलवार की दोपहर एक कंटेनर की टक्कर लगने से बोलेरो में सवार सात लोग घायल हो गए। चीखपुकार सुनकर एकत्र हुए लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। तीन गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जनपद एटा के गांव रिजोर निवासी देवेंद्र सिंह मंगलवार को परिवार के राजेंद्र सिंह, अंजू, जय सिंह, दयाराम, आठ वर्षीय प्रिंस और योगेश कुमार के साथ रिश्तेदारी में छिबरामऊ जा रहे थे। उनकी बोलेरो जब थाना क्षेत्र में गांव करपिया के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर लगने से बोलेरो सवार सभी सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लोगों ने गाड़ी से बाहर निकाला। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को एंबुलेंस से सीएससी में भर्ती कराया। वहां गंभीर रूप से घायल देवेंद्र, राजेंद्र और अंजू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन