फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Construction of the cut road to Ater bridge will begin soon, survey in 8 days, BKU's protest ends on the seventh day on the assurance of SDM, traffic on this route has been closed for 3 years.

Agra News: अटेर पुल तक कटी सड़क का निर्माण जल्द, 8 दिन में सर्वे, एसडीएम के आश्वासन पर सातवें दिन भाकियू का धरना समाप्त, 3 साल से बंद है इस मार्ग पर आवागमन

Thu, 02 Jul 2026 01:46 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Construction of the cut road to Ater bridge will begin soon, survey in 8 days, BKU's protest ends on the seventh day on the assurance of SDM, traffic on this route has been closed for 3 years.
बाह। मध्य प्रदेश के भिंड एवं उत्तर प्रदेश के जैतपुर को जोड़ने वाले चंबल नदी के अटेर पुल पर 3 साल पहले बंद हुए आवागमन शुरू कराने के लिए बुधवार को सातवें दिन भी नंदगवा में भारतीय किसान यूनियन (सर्वोदय) ने धरना दिया। एसडीएम के आश्वासन पर भाकियू ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

धरना स्थल पर बाह के एसडीएम विनोद कुमार, तहसीलदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ, रेंजर कुलदीप सहाय पंकज, पीडब्ल्यूडी के जितेन्द्र सिंह, राजेश वर्मा पहुंचे। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि पुल तक पड़ी कटी-फटी, टूटी सड़क के निर्माण के लिए आठ दिन में सर्वे होगा। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर मार्ग की समस्या का समाधान किया जाएगा। जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह चौहान ने बताया आश्वासन के बाद धरना स्थगित कर दिया है। समाधान न होने पर फिर से धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इस दौरान जितेंद्र सिंह तोमर, राजीव सिंह भदौरिया, रामदत्त वर्मा, धीरज सिंह राठौड़, ब्रजकिशोर सविता, पहलवान सिंह, सूरत राम, सोनेलाल, साहब सिंह, मलखान सिंह, विश्वदीप भदौरिया, आशू बरुआ, श्रीनिवास मिश्रा, अवनीश मिश्रा, रामप्रकाश, पूरन सिंह, गुड्डू यादव, संदीप कुशवाह, मोहन सिंह कुशवाह, योगेश शर्मा, सचिन पुरवंशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed