फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Construction of Man Kameshwar Temple Corridor has started in agra

मन:कामेश्वर मंदिर कॉरिडोर: महादेव के दर्शन से पहले दिखेगा डमरू, दरेसी की ओर होगा भव्य गेट का निर्माण

Fri, 10 May 2024 09:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 10 May 2024 09:17 AM IST
सार

मन:कामेश्वर मंदिर कॉरिडोर का निर्माण शुरू हो गया है। यहां महादेव के दर्शन से पहले डमरू के दर्शन होंगे। इसके साथ ही 3.54 करोड़ रुपये से दरेसी पर गेट बनेगा। 
 

विज्ञापन
Construction of Man Kameshwar Temple Corridor has started in agra
मन:कामेश्वर मंदिर कॉरिडोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में भगवान शिव के मन:कामेश्वर मंदिर के कॉरिडोर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यहां पीपलमंडी चौराहे से मंदिर की ओर जाने पर भोले के भक्तों को शिव का डमरू नजर आएगा जिसे पीपलमंडी चौराहे पर लगाया जाएगा। दरेसी की ओर भव्य गेट का निर्माण होगा, जिसे लाल बलुई पत्थर से बनाया जाएगा।
विज्ञापन


भगवान शिव के प्राचीन मंदिर मन:कामेश्वर मंदिर पर नगर निगम ने कॉरिडोर का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। काशी विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर 3.54 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे कॉरिडोर में कोबल स्टोन लगाया जाएगा, वहीं मंदिर तक जाने वाली सभी सड़कों पर लाल पत्थर से निर्माण किए जाएंगे।
विज्ञापन


मंदिर के सामने स्टील की रेलिंग से भीड़ प्रबंधन किया जाना है, जबकि यमुना किनारा और दरेसी की ओर से मंदिर जाने वाले भक्तों के लिए भव्य गेट बनाया जाएगा। इसकी ड्राइंग बनकर तैयार है। गलियों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कॉरिडोर के साथ मंदिर के आसपास की सड़कों के सुंदरीकरण की योजना बनाई है। उन्होंने बताया कि भगवान भोलेनाथ के मंदिर तक जाने वाली सड़कों की दीवार पर पेंटिंग बनाई जाएंगी, वहीं पीपलमंडी चौराहे पर डमरू स्थापित किया जाएगा, जिससे मंदिर कॉरिडोर का एहसास हो। कोबल स्टोन की सड़कों के साथ यहां जनसुविधाओं का भी निर्माण शुरू किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed