फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Constable line present in recovery no action even taken against Inspector shocked to hear the truth

यूपी पुलिस में भेदभाव का खेल: वसूली में सिपाही लाइन हाजिर, दरोगा पर कार्रवाई तक नहीं; सच सुनकर चौंक जाएंगे

Sat, 21 Feb 2026 11:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 Feb 2026 11:40 AM IST
सार

आगरा के थाना शाहगंज में दरोगा और सिपाही पर अवैध हिरासत और 25 हजार रुपये लेने के आरोप लगे हैं। शिकायत के बाद डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने जांच के आदेश दिए, फिलहाल एक सिपाही को लाइन हाजिर किया गया है।

विज्ञापन
Constable line present in recovery no action even taken against Inspector shocked to hear the truth
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना शाहगंज एक बार फिर चर्चा में है। इस बार भी मामला अवैध वसूली का है। मगर इस बार गाज सिर्फ एक सिपाही पर ही गिरी। थाने की हवालात में पीड़ित को अवैध हिरासत में रखने वाले दरोगा पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि अधिकारी जांच कर कार्रवाई की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

 

सराय ख्वाजा निवासी रईस खान ने एक बुलडोजर (जेसीबी) फाइनेंस पर खरीदा है। इसकी किस्त बकाया है। रईस ने बताया कि 7 फरवरी को थाना शाहगंज के दरोगा दीपक और सिपाही सनी मलिक घर पहुंचे। उसे सुबह 11:30 से थाने ले आए। उसके खिलाफ कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं थी। इसके बावजूद उसे अवैध हिरासत में रख लिया। 12 घंटे बाद 25 हजार रुपये ऑनलाइन लेने के बाद छोड़ा गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने बृहस्पतिवार को डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास से शिकायत की थी। मामले में जांच के आदेश किए गए है। प्राथमिक शिकायत के आधार पर सिपाही सनी मलिक को लाइन हाजिर कर दिया गया। थाने की हवालात में बंद रखने पर अन्य किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। पहले भी थाना शाहगंज पुलिस के वसूली के मामले सामने आ चुके हैं। उधर, सिपाही भी अधिकारियों के पास पहुंचा है। उसका कहना है कि उसका कोई कसूर नहीं है। वह तो सिर्फ साथ गया था। थाने से पीड़ित को छोड़ने के समय वो नहीं था। डीसीपी सिटी ने बताया कि पीड़ित के बयान लिए जाएंगे। इसके साथ ही थाने के फुटेज भी देखे जा रहे हैं। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन

सपा नेता के माध्यम से मिली रकम
मामले में सूत्रों ने बताया कि फाइनेंस कंपनी की ओर से रईस खान के खिलाफ प्रार्थनापत्र थाना शाहगंज में दिया था। इसकी जांच थाना प्रभारी निरीक्षक ने दरोगा दीपक सोनी को दी थी। इस पर ही रईस खान को थाने बुलाया गया। उसे धमकाया जाना था। मगर पुलिस ने उसे हवालात में बंद कर दिया। रात में एक सपा नेता थाने पहुंचे थे। तब पीड़ित ने उनसे बात की। रकम उधार देने के लिए कहा। पीड़ित और उसके भाई ने नेता को रकम ऑनलाइन ट्रांसफर की। एक पुलिसकर्मी ने नेता से बात की। उसके कहने पर रकम किसी और को भेज दी। तब कहीं रईस को हवालात से निकाला गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed