{"_id":"6a0f72754c5b0d36d8027f52","slug":"consolidation-worker-arrested-in-kirawali-for-taking-bribe-of-rs-4000-agra-news-c-25-1-agr1034-1065722-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: किरावली में चकबंदी कर्मी 4000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: किरावली में चकबंदी कर्मी 4000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपी राजेश।
आगरा। किरावली स्थित चकबंदी कार्यालय के एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को वारिसान दर्ज कराने के लिए 4000 रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया। पीड़ित ने एंटी करप्शन कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। उसके खिलाफ थाना एकता में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
फतेहपुर सीकरी के ग्राम तेहरा रावत निवासी पंकज पटेल ने अपनी पैतृक भूमि के वारिसान दर्ज कराने के लिए चकबंदी कार्यालय किरावली में आवेदन किया था। आरोप है कि कार्यालय में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजेश ने 4000 रुपये मांगे थे। पीड़ित रिश्वत नहीं देना चाहते थे। उन्होंने एंटी करप्शन में गोपनीय शिकायत की।
बृहस्पतिवार शाम चकबंदी कार्यालय में टीम ने पहुंचकर कर्मचारी राजेश को रुपये लेते ही पकड़ लिया। टीम ने आरोपी के हाथ धुलवाए। पानी का रंग बदल गया। टीम आरोपी कर्मचारी को हिरासत में लेकर रवाना हो गई। उधर, कार्रवाई से अफरातफरी मच गई। चर्चा है कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तो सिर्फ माध्यम था। रिश्वत की रकम में हिस्सा कोई और लेता था। एंटी करप्शन आगरा यूनिट प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मामले में थाना एकता में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।