फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Congress's Constitution Dialogue rally on 29th, Sonia-Priyanka and Rahul Gandhi will participate

Agra News: कांग्रेस की संविधान संवाद रैली 29 को, सोनिया-प्रियंका और राहुल गांधी होंगे शामिल

Tue, 13 Jan 2026 02:40 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Congress's Constitution Dialogue rally on 29th, Sonia-Priyanka and Rahul Gandhi will participate
आगरा। कांग्रेस ने यूपी में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में 29 जनवरी को फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में संविधान संवाद रैली आयोजित की जाएगी। रैली में पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी समेत शीर्ष नेता शामिल होंगे। विपक्ष के भी कई नेताओं के शामिल होने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन

राजामंडी स्थित कार्यालय में मीडिया से रूबरू होते हुए पूर्व एमएलसी विवेक बंसल ने बताया कि पार्टी ने 100 दिन का कार्यक्रम जारी किया है। इसमें प्रदेश में 30 संविधान संवाद रैली होंगी। फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में होने वाली रैली में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर मनरेगा बचाओ, एसआईआर, पंचायत चुनाव समेत अन्य मुद्दों पर कार्य योजना बनाई गई। जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार ने बताया कि रैली के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लोगों से संपर्क करने के लिए जिम्मेदारी तय कर दी है। अंत में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम में डॉ. मधुरिमा शर्मा, अश्वनी जैन, अनुज शर्मा, याकूब शेख, गीता सिंह, प्रकाश दुबे, दीपक शर्मा, गौरव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed