फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Congressmen create ruckus in Agra Municipal Corporation scuffle with security personnel

UP: आगरा नगर निगम में कांग्रेसियों का हल्ला बोल, सुरक्षाकर्मियों से धक्का-मुक्की

Tue, 16 Jul 2024 09:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 16 Jul 2024 09:03 AM IST
सार

ताजनगरी आगरा की जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम में हल्ला बोल किया। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की धक्का मुक्की भी हो गई। 
 

विज्ञापन
Congressmen create ruckus in Agra Municipal Corporation scuffle with security personnel
आगरा नगर निगम में कांग्रेसियों का हल्ला बोल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में  जलभराव, पार्किंग के नाम पर गुंडागर्दी, हाउस टैक्स में मनमानी वसूली सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने स्पीड कलर लैब से नगर निगम तक पैदल मार्च निकाला। नगर निगम पर प्रदर्शन किया। परिसर में प्रवेश के दौरान सुरक्षाकर्मियों से धक्का-मुक्की भी हुई। पदाधिकारियों ने अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव को दस सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


 

सोमवार को कांग्रेस के हल्ला बोल कार्यक्रम का शहर अध्यक्ष अमित सिंह ने किया। उन्होंने नगर निगम पर जनता से अवैध वसूली का आरोप लगाया। कहा कि मनमाने मरीके से हाउस टैक्स लगाया जा रहा है। संजय प्लेस में पार्किंग के नाम पर गुंडई की जा रही है। सबसे बडी़ समस्या शहर में जलभराव की है। पेयजल के लिए लोग परेशान हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस ‘घेरा डालो, डेरा डालो’ आंदोलन के लिए बाध्य होगी। प्रदर्शन में राम टंडन, लक्ष्मीनारायण सिंह, बुरहान शमशी, याकूब शेख, दीपक शर्मा, अनुज शर्मा, ताहिर हुसैन, अज़हर वारसी, लता कुमारी, भारत भूषण गप्पी, डॉ. मधुरिमा शर्मा, कपिल गौतम, राजीव गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed