फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Congress state president will come on October 14

Agra News: कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष 14 अक्तूबर को आएंगे

Wed, 09 Oct 2024 06:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 09 Oct 2024 06:49 PM IST
विज्ञापन
Congress state president will come on October 14
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष 14 अक्तूबर को आएंगे
विज्ञापन

गठबंधन प्रत्याशी के लिए जुटी कांग्रेस, पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनुपरी। करहल विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में गठबंधन प्रत्याशी को जिताने के लिए कांग्रेस तेजी से जुट गई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय 14 अक्तूबर को करहल के बाईपास रोड स्थित माया रिसोर्ट में जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की सफलता के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

बुधवार को कांग्रेस कार्यालय मंडी धर्मदास पर पदाधिकारियों की बैठक हुई। प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने बताया कि 14 अक्तूबर की सभा में प्रदेश अध्यक्ष के अलावा राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय, राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम सहित कई राष्ट्रीय और प्रदेशीय नेता भाग लेंगे। प्रदेश सचिव अर्चना राठौर ने तैयारियों की समीक्षा करके जिला तथा ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी। कहा कि गांव गांव जाकर प्रदेश अध्यक्ष की जनसभा के लिए कार्यकर्ताओं से संपर्क करें।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा कि जिस पदाधिकारी को जो जिम्मेदारी दी गई है। वह अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाएं। भाजपा प्रशासन की दम पर करहल में भी बेईमानी करने की कोशिश करेगी। इसका विरोध करने के लिए कार्यकर्ता और पदाधिकारी तैयार रहें। इस मौके पर शहर अध्यक्ष अजय दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ, मनोज शाक्य, फरीद अली, सतेंद्र राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed