फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Congress policies made for all society

Agra News: सर्व समाज के लिए बनी कांग्रेस की नीतियां

Sat, 19 Aug 2023 04:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 19 Aug 2023 04:35 PM IST
विज्ञापन
Congress policies made for all society
सर्व समाज के लिए बनी कांग्रेस की नीतियां
विज्ञापन


मैनपुरी। कांग्रेस सेवादल का मुख्य संगठक अमित उर्फ भइयालाल गुप्ता को बनाया गया है। शनिवार को मंडी धर्मदास स्थित कांग्रेस कार्यालय पर उनका स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियां सर्व समाज के हित के लिए बनी हैं। भाजपा समाज में विघटन पैदा करके नफरत की राजनीति कर रही है।


उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा की सरकार जाना तय है। देश में भाजपा विरोधी माहौल बन चुका है। महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध पर सरकार अंकुश नहीं लगा पा रही है। डबल इंजन की सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों में कार्यकर्ता जुटें। बूथ को मजबूत करेेंं। बूथ की मजबूती से कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी। बूथ कमेटी में समाज के हर वर्ग को शामिल किया जाए। इस मौके पर अजय दुबे, कैलाश उपाध्याय, गोपाल कुलश्रेष्ठ, मनोज शाक्य, अरविंद तिवारी, विकास मिश्रा, नसीम पठान, विनोद यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed