फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Congress MP Rajeev Shukla give statement regarding resignation of Education Minister Dharmendra Pradhan

UP: 'संसद बहरी हो जाए तो सड़क पर...', कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर कही ये बात

Fri, 24 Jul 2026 09:36 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 24 Jul 2026 09:36 PM IST
सार

यूपी टी-20 लीग की नीलामी के लिए आगरा पहुंचे कांग्रेस सांसद और बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने केंद्र पर जमकर निशाना साधा। आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत का दावा करने वाली सरकार ने देश को भ्रष्टाचार युक्त बना दिया है।

विज्ञापन
Congress MP Rajeev Shukla give statement regarding resignation of Education Minister Dharmendra Pradhan
कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी टी-20 लीग की नीलामी के लिए आगरा पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, राज्यसभा सांसद और बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने नीट के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर कहा कि देशभर के युवाओं और उनके अभिभावकों में भारी आक्रोश है। लोग सड़कों पर उतरकर छात्रों को खाना पहुंचा रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि जब संसद बहरी हो जाए, तो सड़क पर उतरना ही पड़ता है।
विज्ञापन


उन्होंने शिक्षा सचिव के तबादले को महज खानापूर्ति बताते हुए कहा कि जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक निष्पक्ष बहस या जांच संभव नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत का दावा करने वाली सरकार ने देश को भ्रष्टाचार युक्त बना दिया है।
विज्ञापन


 

लीग से निखर रहीं यूपी की प्रतिभाएं
यूपी टी-20 लीग की सफलता पर खुशी जताते हुए उन्होंने बताया कि लीग का चौथा सीजन काफी सफल साबित होगा। इसके जरिये उत्तर प्रदेश के घरेलू खिलाड़ियों को बड़ा मंच मिल रहा है। इस बार यूपी के 18 खिलाड़ी आईपीएल में चुने गए हैं, जिसमें प्रशांत वीर को 14.5 करोड़ रुपये की बड़ी बोली मिली। उन्होंने कहा कि हाल ही में आयोजित स्पीड टेलेंट हंट कार्यक्रम के जरिये 134 किमी. प्रतिघंटा से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले 34 नए तेज गेंदबाजों को नीलामी सूची में शामिल किया गया है।

रोहित शर्मा के संन्यास की अफवाहों पर विराम
रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर चल रही अटकलों पर राजीव शुक्ला ने विराम लगाया। उन्होंने कहा कि वे भारतीय टीम के सक्रिय सदस्य हैं और खेल रहे हैं। मीडिया में उनके संन्यास या हटने को लेकर चल रही खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed