फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   congress leaders starts election campaign for tickets in agra

आगरा: कांग्रेस में पदयात्रा निकालकर टिकट के दावेदार दिखा रहे दम, पुराने कार्यकर्ता भी हुए सक्रिय

Fri, 26 Nov 2021 12:22 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 26 Nov 2021 12:22 AM IST
सार

कांग्रेस में टिकट के दावेदार अपना दमखम दिखाने के लिए पदयात्रा में शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। इन पदयात्राओं में कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी भी हिस्सा ले रहे हैं। आगरा के सात विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस की पदयात्राएं निकाली जा चुकी हैं। 

विज्ञापन
congress leaders starts election campaign for tickets in agra
कांग्रेस का झंडा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सभी राजनीतिक दल अपने स्तर से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। कांग्रेस पार्टी ने आगरा के विधानसभा क्षेत्रों में महंगाई और सरकार की नीतियों के विरोध में पदयात्राएं शुरू की हैं। इसमें टिकट के दावेदार अपना दमखम दिखाने के लिए पदयात्रा में शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। इन पदयात्राओं में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी भी हिस्सा ले रहे हैं, ताकि वह दावेदार का आकलन कर सके। 

विज्ञापन


प्रदेश में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कमान संभाल रखी है। ऐसे में पार्टी की मजबूती के लिए लगातार कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। पहले प्रतिज्ञा यात्रा निकालकर कार्यकर्ताओं में जोश पैदा किया गया। इसके बाद विधानसभा क्षेत्र स्तर पर पद यात्राएं शुरू हो गईं। इन पदयात्रा में टिकट के दावेदार अपने साथ कार्यकर्ताओं को लेकर महंगाई और सरकार की नीतियों का विरोध कर रहे हैं। 
विज्ञापन


जिले में अभी तक आगरा उत्तर, दक्षिण, छावनी, ग्रामीण, बाह, खेरागढ़ सीट पर दावेदारों ने पद यात्राएं निकाली हैं। इन पदयात्राओं में प्रदेश स्तर का एक पदाधिकारी भी शामिल रहता है। पार्टी में टिकट का दावा अभी तक पार्टी के वर्तमान पदाधिकारी और पूर्व पदाधिकारी भी ज्यादा सामने आए हैं। विधानसभा चुनाव के नजदीक आने पर कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ता भी सक्रिय हो गए हैं, जोकि काफी समय से संगठन की गतिविधियों से दूरी बनाए हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सदस्यता अभियान होगा संविधान दिवस से शुरू
कांग्रेस प्रदेश में एक करोड़ नए लोगों को जोड़ने के लिए 26 नवंबर को संविधान दिवस से सदस्यता महाभियान की शुरुआत कर रही है, जोकि 10 दिसंबर तक चलेगा। एक परिवार, नए सदस्य चार, के नारे के साथ इसकी शुरुआत लखनऊ में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। 

इस अभियान में जिला, शहर के साथ ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा टिकट के दावेदारों को कम से कम 10 हजार नए सदस्य बनाने होंगे। आवेदक 25 सदस्यता टीमों का गठन करेंगे। सदस्यता टीम प्रतिदिन कम से कम 25 सदस्य बनाएगी। 

'पदाधिकारियों को दी जिम्मेदारी'
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने कहा कि पदयात्राओं की जिम्मेदारी जिले और शहर के पदाधिकारियों को दी गई है। टिकट के दावेदार अपना दावा मजबूत करने को संगठन और जनता में अपनी पकड़ दिखाने को पदयात्रा निकाल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed