{"_id":"5d45d1738ebc3e6cd3276eb7","slug":"congres-leader-stealing-in-firozabad-tundla-news-agr399388193","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता के घर लाखों की चोरी, नकदी, जेवर और हथियार चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस नेता के घर लाखों की चोरी, नकदी, जेवर और हथियार चोरी
विज्ञापन
टूंडला में कांग्रेस नेता के घर चोरी के बाद खुली अलमारी व बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। चोरों ने शुक्रवार रात कांग्रेस नगर अध्यक्ष के घर धावा बोल दिया। चोर बेडरूम की खिड़की काटकर आभूषण, नकदी, पिस्टल, रिवाल्वर व राइफल और उनके कारतूस भी चोरी कर ले गए। सूचना पर एसएसपी के साथ फोरेंसिक, डॉग स्क्वॉड व एसओजी टीमों ने पड़ताल की।
फिरोजाबाद हाईवे स्थित महावीर वाटिका निवासी योगेंद्र सिंह सिसोदिया पुत्र रामबहादुर सिसोदिया रेलवे में एसडब्ल्यूएमआई पद से रिटायर्ड हैं। फिलहाल वह कांग्रेस के नगर अध्यक्ष और क्षत्रिय महासभा के प्रदेश संगठन मंत्री हैं। पिछले दिनों उनके छोटे भाई अरुण प्रताप सिंह की आगरा में मौत हो गई थी।
इसलिए वह रात में भाई के घर ही रह रहे थे। शुक्रवार रात घर में उनकी पत्नी राजमणि सिसोदिया व बेटी स्वेता थीं। बिजली गुल होने पर पत्नी बरामदे में व बेटी ऊपरी मंजिल पर सो रही थी। इसी बीच चोर रेलिंग फांदकर उनकी घर में घुस गए और घर के बाहरी दरबाजों की कुंडिया लगा दीं। बेडरूम की खिड़की काटकर कमरे में घुसे चोरों ने नकदी, आभूषण, सिक्के और हथियार व उनके कारतूस चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
शनिवार सुबह राजमणि जागीं तो उन्हें हर तरफ से दरबाजे बंद मिले। जब वह बेडरूम में पहुंची तो वह दंग रह गए। अलमारी खुली थी और सारा सामान बिखरा पड़ा था। सूचना पाकर थाना पुलिस व एसएसपी सचिंद्र पटेल, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह व सीओ डॉ. अरुण कुमार सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने डॉग स्क्वॉड, फोरेंसिक व एसओजी टीम के साथ घटना की पड़ताल की। पुलिस व एसओजी टीम को घटना का जल्द खुलासे के आदेश दिए। पुलिस कालोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है।
जिस तरह चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। उससे प्रतीत हो रहा है कि कोई परिवार की जानकारी रखता है। घटना के खुलासे के लिए पांच टीमों को लगाया गया है। थाना टूंडला, पचोखरा, एसओजी, टीएसआई आदि टीमों को लगाया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
प्रबल प्रताप सिंह, एसपी सिटी, फिरोजाबाद।
ये सामान हुआ चोरी
- 20 तोला सोने के आभूषण
- एक किलो चांदी
- 100 सिक्के
- एक लाख रुपये नकद
- लाइसेंसी रिवॉल्वर, राइफल व बेटे समीर की पिस्टल।
- राइफल के 30, रिवाल्वर के 20 और पिस्टल के 13 कारतूस।
अगर बैडरूम में पत्नी होती तो हो सकती थी बड़ी घटना
चोरों ने जिस अंदाज में चोरी को अंजाम दिया है। उससे लगता है कि बदमाश पेशेवर थे। उन्होंने मजबूत खिड़की की सरियों को तोड़कर आसानी से निकाल दिया और बेखौफ कमरे में घुस गए। माना जा रहा है कि अगर कांग्रेस नेता की पत्नी कमरे में सो रही होतीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि वह कमरे के बाहर सो रहीं थीं।
हाईकोर्ट के अधिवक्ता के घर भी चोरी की कोशिश
टूंडला। इसी कालोनी में रह रहे हाईकोर्ट के अधिवक्ता श्रीकृष्ण यादव के आवास को भी चोरों ने निशाना बनाने की कोशिश की। चोरों ने उनके गेट के ताले तोड़ दिए। इस दौरान पड़ोसी जागने पर चोर भाग गए।