फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   confiscation notice step in accused gst officers

फरार जीएसटी के अफसरों के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

Mon, 02 Aug 2021 02:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
confiscation notice step in accused gst officers
फरार अजय के घर पर नोटिस चस्पा करती टीम - फोटो : Agra City
आगरा। मथुरा के चांदी कारोबारी से 43 लाख रुपये की लूट के मामले में फरार जीएसटी अफसरों के मूल निवासों पर कुर्की से पूर्व की सूचना का नोटिस चस्पा कर दिया गया है। रविवार को थाना लोहामंडी पुलिस की टीम लखनऊ और चंदौली में अधिकारियों के घरों पर गई थी। इसके बावजूद एक महीने में आरोपियों के हाथ नहीं आने पर कुर्की की कार्रवाई पूरी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

मथुरा के गोविंद नगर निवासी प्रदीप अग्रवाल 30 अप्रैल को बिहार से चांदी के जेवरात बेचकर लौट रहे थे। लखनऊ एक्सप्रेसवे के फतेहाबाद टोल पर कारोबारी की गाड़ी को वाणिज्य कर अधिकारियों और कर्मचारियों ने रोक लिया था। आरोप है कि कारोबारी को जयपुर हाउस स्थित ऑफिस ले जाकर बैग में रखे 43 लाख रुपये लूट लिए थे। व्यापारी की शिकायत पर विभागीय जांच हुई। 12 मई को मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर अजय कुमार और कर अधिकारी शैलेंद्र कुमार, सिपाही संजीव कुमार और निजी चालक दिनेश कुमार को नामजद किया। संजीव और दिनेश को जेल भेजा गया था। अधिकारी फरार हैं।
विज्ञापन

सीओ सदर राजीव कुमार ने बताया कि अजय कुमार और शैलेंद्र कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हैं। वह फरार हैं। इस पर कोर्ट से कुर्की पूर्व सूचना (धारा 82) का आदेश ले लिया है। अजय कुमार लखनऊ के इंदिरा नगर और शैलेंद्र कुमार चंदौली के रहने वाले हैं। रविवार को थाना लोहामंडी पुलिस की टीम दोनों आरोपी अधिकारियों के घरों पर नोटिस चस्पा करने के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले आरोपियों के सिकंदरा स्थित फ्लैट मेें नोटिस चस्पा किए जा चुके हैं। एक महीने में आरोपियों के नहीं पकड़े जाने पर कुर्की का आदेश लिया जाएगा। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed