{"_id":"6764f34ab373305c5d0bc5e9","slug":"condition-of-the-farmer-leader-who-drank-petrol-deteriorated-admitted-to-the-icu-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पेट्रोल पीने वाले किसान नेता की हालत बिगड़ी, आईसीयू में भर्ती...अधिकारियों से नाराजगी पर उठाया कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पेट्रोल पीने वाले किसान नेता की हालत बिगड़ी, आईसीयू में भर्ती...अधिकारियों से नाराजगी पर उठाया कदम
Fri, 20 Dec 2024 10:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 20 Dec 2024 10:02 AM IST
सार
विकास भवन में आयोजित किसान समाधान दिवस में समस्याओं की सुनवाई न होने पर पेट्रोल पीने वाले किसान नेता की हालत बिगड़ गई है। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
किसान नेता श्याम सिंह चाहर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के किसान नेता श्याम सिंह चाहर की हालत बिगड़ने पर शुक्रवार की सुबह उन्हें जिला अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। उन्होंने सुनवाई न होने पर बुधवार को पेट्रोल पी लिया था। उधर, नाराज किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जिम्मेदार अफसर पर एफआईआर नहीं हुई तो 21 दिसंबर से विकास भवन में धरना दिया जाएगा।
किसान दिवस में समस्याओं का समाधान न होने और सहकारी समितियों के माध्यम से फर्जीवाड़े के आरोप लगाए गए। 21 गोदामों के लिए 4 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया जबकि निर्माण हुआ ही नहीं। एक फर्जी सचिव भी पकड़ा गया था। शिकायत पर उनके नेता के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज करा दिया गया।
कोई सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने पेट्रोल पीने का कदम उठाया। नाराजगी जताने वालों में किसान नेता लाखन सिंह त्यागी, दिलीप चौधरी, रामू चाधरी, महताब सिंह, गजेंद्र सिंह, पवन चाहर और राहुल सिंह भी रहे। दूसरी ओर जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार अरोड़ा का कहना है कि किसान नेता की हालत स्थिर बनी हुई है।