फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   condition of people is suffering due to strong sun and heat In Agra doctor told ways to prevent it

Agra News: तेज धूप व लू से हाल बेहाल, 87 मरीजों को करना पड़ा भर्ती, डॉक्टरों ने बताए बचाव के तरीके

Thu, 15 Jun 2023 11:57 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 15 Jun 2023 11:57 AM IST
सार

आगरा में तेज धूप व लू से लोगों के हाल बेहाल हैं। यहां एक दिन में 87 मरीजों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। डॉक्टरों ने बचाव के तरीके बताए। इन्हें अपनाकर आप भी स्वस्थ रह सकते हैं। 

विज्ञापन
condition of people is suffering due to strong sun and heat In Agra doctor told ways to prevent it
एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में भीषण गर्मी और लू ने लोगों की हालत खराब कर दी है। लू लगने, घबराहट, डिहाइड्रेशन के चलते 87 मरीजों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। इसमें से लू के दो मरीज समेत तीन की हालत खराब है। डॉक्टरों ने सावधानी बरतने की सलाह है। साथ ही बचाव के तरीके भी बताए हैं। 

विज्ञापन

तीन मरीजों की तबीयत ज्यादा खराब 

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि दो-तीन दिन से पारा तेजी से बढ़ा है। इससे लू लगने, उल्टी-दस्त, सिर में दर्द, बीपी कम-अधिक होना, शरीर में पानी की कमी, गला सूखने, पेशाब कम आने की शिकायत पर 60 मरीज स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती हुए हैं। अधिकांश कामकाजी लोग हैं, जो धूप और गर्मी में कार्य करते हैं। इनमें लू लगने और डिहाइड्रेशन के करण तीन मरीजों की तबीयत ज्यादा खराब है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- कर दूंगा बदनाम तुझे: व्हाट्सअप ग्रुप में महिला के पति व रिश्तेदारों को जोड़ा, शेयर कर दी उसकी प्राइवेट फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

गला सूखा, घबराहट और सिर में दर्द

एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. टीपी सिंह ने बताया कि दो दिन से पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार है। बुधवार को 27 मरीजों को भर्ती करना पड़ा है। इसमें गला सूखना, सिर में दर्द, आंखों में दर्द, पानी की कमी होने से पेशाब कम आना और बीपी बढ़ने की परेशानी मिली। इनको भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।

बच्चों को तेज बुखार के साथ उल्टी-दस्त

बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज यादव ने बताया कि गर्मी से बच्चों में तेज बुखार मिल रह है। इनमें 101 से 105 डिग्री सेल्सियस तक बुखार दर्ज किया। उल्टी-दस्त, पेट में दर्द की भी शिकायत मिली। कई ऐसे मरीज भी रहे, जिसमें बच्चे की हालत गंभीर होने पर अस्पताल लेकर आए। इनमें पेशाब न उतरना, आंखों में गड्ढे बन जाना, त्वचा पर झुर्रियां मिलीं। ऐसे बच्चों को तत्काल भर्ती कराया।

यह भी पढ़ेंः- UP: भाई ने सगी बहन के साथ किया ऐसा घिनौना काम, बर्बाद हो गई उसकी जिंदगी, घरवालों को पता चला तो उड़ गए होश
 

गर्मी से बचने के लिए ये करें:

  • धूप और भागदौड़ का कार्य करने वाले लोग 5-6 लीटर पानी पीएं।
  • बाहर जाते वक्त सिर-कान ढकें, पूरी आस्तीन के सूती कपड़े पहनें।
  • बेहद जरूरी कार्य न हो तो 12 से 4 बजे तक बाहर जाने से बचें।
  • बासी भोजन, मैदा निर्मित भोजन, तली सामग्री खाने से बचें।
  • सलाद में खीरा, ककड़ी, टमाटर, प्याज खूब खाएं।
  • तरबूज, खरबूज, संतरा समेत रसदार फल खाएं।
  • नारियल पानी, छाछ, पना, नीबू पानी, शिकंजी पीएं।
  • बच्चों को तड़के और शाम को ठंडा होने पर ही बाहर खेलने दें।
  • दोपहर में दरवाजे और खिड़की बंद रखें, इन पर पर्दा लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed