फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Computer operator hanged himself due to an illicit relationship dispute

Agra News: अवैध संबंध के विवाद में कंप्यूटर ऑपरेटर ने फंदे पर लटक दी जान

Mon, 09 Mar 2026 02:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Computer operator hanged himself due to an illicit relationship dispute
खंदौली। थाना क्षेत्र के नाऊ की सराय में रविवार सुबह निजी कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर युवक ने फंदे से लटक कर जान दे दी। परिजन उसे अस्पताल ले गए,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन ने क्षेत्र की महिला और उसके पति पर अवैध संबंधों के जाल में फंसाने, ब्लैकमेल करने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

उदय नगर बम्बा, नाऊ की सराय निवासी पंकज (29) टेढ़ी बगिया क्षेत्र में एक फर्म में कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करता था। पिता प्रकाश का आरोप है कि कुछ दिन पहले क्षेत्र की महिला ने उसे बातों में फंसा कर दोस्ती कर ली। बहाने से घर में बुलाया और दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर संबंध बनाए। घर में मौजूद महिला के पति ने चोरी छिपे दोनों का अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद पति-पत्नी मिलकर बेटे को ब्लैकमेल करने लगे। वीडियो वायरल करने और दुष्कर्म के आरोप में फंसाकर आए दिन रुपयों की मांग करने लगे। बेटे ने दोनों को 3 लाख रुपये दे भी दिए पर आरोपियों की मांग खत्म नहीं हो रही थी। इसके कारण बेटा अवसाद में आ गया था। रविवार सुबह आरोपियों ने बेटे से रुपयों की मांग की, जिससे परेशान होकर बेटे ने यह कदम उठा लिया। थाना प्रभारी खंदौली ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed