फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   complaints filed against Oyo Company owner in agra

ओयो कंपनी के मालिक सहित तीन पर मुकदमा, आगरा के होटल मैनेजर ने लगाया यह आरोप

Sat, 07 Dec 2019 01:32 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 07 Dec 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
complaints filed against Oyo Company owner in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा के थाना सदर में ओयो कंपनी के मालिक, लोकल मैनेजर सहित तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। शहीद नगर स्थित चाणक्य होटल के मैनेजर ने धोखाधड़ी कर 45 लाख का नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मुकदमे में ओयो कंपनी के मालिक और लोकल मैनेजर रितेश अग्रवाल, लोकल हेड अभिनव पाठक और उदय सिंह को नामजद किया गया है। चाणक्य होटल के मैनेजर रिषीकेश जैसवाल का आरोप है कि कंपनी से होटल का एग्रीमेंट नौ सितंबर 2018 को हुआ था। 
विज्ञापन


इसके अनुसार, ओयो कंपनी को होटल चाणक्य का मेंटेनेंस, प्रचार-प्रसार करना, बिजनेस उपलब्ध कराना और सुविधाएं प्रदान करना था। इस पर खर्च होने वाली धनराशि कंपनी को व्यय करनी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला

होटल को होने वाली आमदनी की 30 प्रतिशत धनराशि कमीशन के रूप में कंपनी को प्राप्त करनी थी। एग्रीमेंट की अवधि एक साल के लिए आठ सितंबर तक थी। एग्रीमेंट के बाद कंपनी ने होटल में टीवी, एसी, बेडशीट, रजाई कवर, स्टेब्लाइजर आदि उपलब्ध करवाए गए। इनकी कीमत 8.78 लाख थी। 

मगर, कंपनी ने इनकी कीमत तकरीबन नौ लाख रुपये लगाई। सामान भी लोकल कंपनी का लगाया गया, जो तीन माह में खराब हो गया। एसी के कंप्रेशर होटल को अपने खर्चे पर बदलवाने पड़े। अन्य सामान भी जल्द खराब हो गया। कंपनी ने किसी भी वस्तु का बिल होटल को नहीं उपलब्ध करवाया। 

इस वजह से गारंटी का लाभ भी नहीं मिला। वॉशरूम की डीप क्लीनिंग और साज-सज्जा भी नहीं करवाई गई। होटल की आमदनी का कंपनी द्वारा प्रतिमाह ऑडिट किया गया, जिसमें गलत रूप से पेनल्टी लगा दी गई।

होटल का व्यवसाय हुआ प्रभावित

शिकायत करने पर कोई समाधान नहीं किया गया। फोन भी रिसीव करने बंद कर दिए। सितंबर तक कंपनी ने आठ लाख रुपये कमीशन के रूप में प्राप्त कर लिए। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर पुरानी फोटो डाल दिए, जबकि कंपनी को नए फोटो भेजे गए थे। इससे होटल का व्यवसाय बुरी तरह से प्रभावित हो गया। 

एग्रीमेंट खत्म होने पर जब होटल के बिजनेस पोर्टल का पासवर्ड मांगा गया तो दिया नहीं गया। कंपनी की वजह से होटल को 45 लाख रुपये का नुकसान हुआ। बाद में मालिक और मैनेजर ने धमकी दी। थाना सदर प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed