फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Complaint Of Food And Monitoring Of Infected Corona Virus Patients

कोरोना अस्पतालों में भर्ती मरीजों पर बड़ा खुलासा, कंट्रोल रूम की फीडबैक रिपोर्ट में सामने आईं कमियां

Fri, 09 Oct 2020 01:31 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 09 Oct 2020 01:31 PM IST
सार

आयुक्त कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी एवं वाणिज्य कर अधिकारी देवेश पांडेय ने इन तीन बिंदुओं पर कमियां दूर कराने के लिए डीएम
प्रभु एन सिंह को रिपोर्ट भेजी है। आयुक्त कार्यालय के कंट्रोल रूम से नियमित लेवल एक, दो और तीन के अस्पतालों में भर्ती मरीजों से
भोजन संबंधी फीडबैक फोन पर लिया जा रहा है।
 

विज्ञापन
Complaint Of Food And Monitoring Of Infected Corona Virus Patients
हॉटस्पॉट एरिया आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना अस्पतालों में भर्ती मरीजों को न समय पर खाना मिल रहा, न होम आइसोलेशन में भर्ती मरीजों की मोहल्ला समितियां नियमित निगरानी कर रही हैं। आइसोलेशन में मरीजों के फीडबैक का विवरण भी कंट्रोल रूम को प्राप्त नहीं हो रहा। यह खुलासा मंडलायुक्त कार्यालय में बने कंट्रोल रूम की फीडबैक रिपोर्ट से हुआ है।
विज्ञापन


आयुक्त कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी एवं वाणिज्य कर अधिकारी देवेश पांडेय ने इन तीन बिंदुओं पर कमियां दूर कराने के लिए डीएम प्रभु एन सिंह को रिपोर्ट भेजी है। आयुक्त कार्यालय के कंट्रोल रूम से नियमित लेवल एक, दो और तीन के अस्पतालों में भर्ती मरीजों से भोजन संबंधी फीडबैक फोन पर लिया जा रहा है।
विज्ञापन


देवेश पांडेय ने बताया कि फीडबैक के तीनों बिंदुओं पर कमियां मिली हैं। मोहल्ला निगरानी समितियां नियमित निगरानी नहीं कर रहीं, जबकि जनपद कंट्रोल रूम से होम आइसोलेशन में भर्ती मरीजों के विवरण का फीडबैक प्राप्त नहीं हो रहा। दस मोहल्ला समितियों के फीडबैक संतोष जनक नहीं मिले। डीएम ने एडीएम सिटी प्रभाकांत अवस्थी और एडीएम वित्त योगेंद्र कुमार को कमियां दूर कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ अस्पतालों में 150 मरीज, भोजन फीडबैक संतोषजनक नहीं
एसएन मेडिकल कॉलेज के अलावा कीठम स्थित एचआईटीएम कॉलेज, नयति, रामरघु, प्रभा, एचडब्ल्यूआर, यशवंत और रवि हॉस्पिटल में आगरा व अन्य जनपदों के 150 से अधिक मरीज उपचाराधीन हैं। इनसे भोजन संबंधी फीडबैक आयुक्त कंट्रोल रूम को संतोषजनक नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed