फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Complaint filed against six nominated and 20 unknowns including SP City Agra

मारपीट का मामला: आगरा के एसपी सिटी सहित छह नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ परिवाद दर्ज

Wed, 26 May 2021 12:49 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 26 May 2021 12:49 AM IST
सार

पीड़ित परिवार ने पुलिस पर मारपीट, जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। कोर्ट ने परिवाद दर्ज कर वादी के बयान के लिए नौ जून की तारीख नियत की है।

विज्ञापन
Complaint filed against six nominated and 20 unknowns including SP City Agra
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के आरबी पुरम में दुकान खोलने पर दुकानदार के परिवार को जेल भेजने के मामले में एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद सहित छह नामजद और 20 अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ स्पेशल सीजेएम की कोर्ट परिवाद प्रस्तुत किया गया है। कोर्ट ने परिवाद दर्ज कर वादी के बयान के लिए नौ जून की तारीख नियत की है। इसमें मारपीट, जान से मारने की कोशिश का आरोप है।

विज्ञापन


आरबी पुरम निवासी पंकज उपाध्याय पुत्र प्रमोद उपाध्याय ने मुकदमा प्रस्तुत किया है। इसके अनुसार, 18 अप्रैल को वह मकान में बनी दुकान से घर के लिए जरूरी सामान निकाल रहे थे। तभी फाउंड्री नगर चौकी प्रभारी विनीत राणा चार-पांच पुलिसकर्मियों के साथ आ गए। 
विज्ञापन


आरोप है कि चौकी प्रभारी ने डंडों से पीटा। लॉकडाउन में दुकान खोलने का आरोप लगाया। उनकी मूक-बधिर मां किरन देवी से पुलिसकर्मियों ने मारपीट की। पत्नी ज्योति, पिता प्रमोद उपाध्याय, भाई हरि गोपाल एवं भाभी वर्षा को भी पीटा। पुलिसकर्मी धमकी देकर चले गए। कुछ देर बाद फिर आए और घर में घुस आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने परिवार के कई लोगों को किया था गिरफ्तार
परिवार की महिलाओं और मासूम बच्चों के साथ मारपीट की। मुकदमा दर्ज करके माता-पिता, पत्नी, भाई और भाभी समेत गिरफ्तार कर लिया। जिला अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद थाने लाए। सभी की पिटाई करने के बाद जेल भेज दिया। थाने पर एसपी सिटी भी आ गए थे। 

पंकज के अनुसार, क्षेत्रीय लोगों, विधायकों और सांसद ने उनके हक में आवाज उठाई। इस पर मुकदमे से जानलेवा हमला और सात क्रिमिनल ला अमेंडमेंट एक्ट की धारा को हटाया। तब उन्हें जमानत मिल सकी। सात मई को अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया। मगर, कोई कार्रवाई नहीं की। 

इस पर एसपी सिटी समेत अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ बलवा, गाली-गलौज, धमकी, घर में घुसकर मारपीट और जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज करने के लिए कोर्ट में वाद प्रस्तुत किया है। इसमें एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद, चौकी प्रभारी विनीत राणा, एसआई योगेश कुमार, एसआई नीतू शर्मा, एसआई रोहित आर्य, पुलिसकर्मी प्रियंका यादव और 15-20 अज्ञात पुलिसकर्मी पर आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed