फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Complaint Against Cyber Fraud In The Name Of Confirm Train Tickets In Agra

सावधान : ट्रेन का टिकट कंफर्म कराने का झांसा दे रहीं फर्जी वेबसाइट

Fri, 13 Nov 2020 07:41 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 13 Nov 2020 07:41 AM IST
सार

मथुरा में फर्जी आईडी से टिकट की कालाबाजारी करने वाले दो लोगों को पकड़ा भी गया है। इसके अलावा सुबह तत्काल कोटे के दौरान दलालों पर अंकुश लगाने के लिए आगरा कैंट, आगरा फोर्ट, मथुरा जंक्शन समेत सभी बड़े स्टेशनों की बुकिंग खिड़कियों पर आरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया है।
 

विज्ञापन
Complaint Against Cyber Fraud In The Name Of Confirm Train Tickets In Agra
साइबर क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्योहारी सीजन में फर्जी वेबसाइट बनाकर स्पेशल और फेस्टिवल ट्रेनों में टिकट की बुकिंग की जा रही है और टिकट पुख्ता कराने का दावा किया जा रहा है, जबकि आईआरसीटीसी के अलावा किसी भी वेबसाइट पर रेलवे की टिकट बुकिंग की अनुमति नहीं है। आरपीएफ ने ऐसी साइटों पर निगरानी शुरू कर दी है। आशंका है कि टिकट पुख्ता कराने का झांसा देकर ठगी हो सकती है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि रेड बुल, रीयल टाइम जैसी कई वेबसाइटों पर रेलवे के टिकट को बुक किया जा रहा है।  रेलवे द्वारा केवल आईआरसीटीसी को ही अधिकृत किया गया है।
विज्ञापन


सावधान: ट्रेन का टिकट कंफर्म कराने का झांसा दे रहीं फर्जी वेबसाइट, आगरा-मथुरा में सामने आए मामले
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा रेल मंडल के आरपीएफ कमांडेंट प्रकाश कुमार पंडा ने बताया कि त्योहार पर फर्जी वेबसाइटों के साथ ही टिकट बुकिंग एजेंट पर भी निगाह रखी जा रही है। मथुरा में फर्जी आईडी से टिकट की कालाबाजारी करने वाले दो लोगों को पकड़ा भी गया है। इसके अलावा सुबह तत्काल कोटे के दौरान दलालों पर अंकुश लगाने के लिए आगरा कैंट, आगरा फोर्ट, मथुरा जंक्शन समेत सभी बड़े स्टेशनों की बुकिंग खिड़कियों पर आरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया है।

शिकायत : टिकट कन्फर्म नहीं हुआ
बेलनगंज के निखिल ने बताया कि उसने वेबसाइट पर टिकट बुकिंग कराई थी। दावा था कि यह कंफर्म होगा मगर नहीं हुआ।

मथुरा से दो शिकायतें आईं
इसी तरह की दो शिकायतें मथुरा से आई हैं। टिकट कंफर्म करने का दावा किया जा रहा है लेकिन ऐसा हो नहीं रहा।

ज्यादातर ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची
दिवाली, छठ पूजा के त्योहारों पर संचालित स्पेशल और फेस्टिवल ट्रेनों में आरक्षित सीट नहीं हैं। ऐसे में तत्काल कोटे से भी राहत नहीं मिल पा रही है। गाजीपुर बांद्रा टर्मिनस स्पेशल में आठ से लेकर 14 नवंबर तक वेटिंग या नो रूम हैं। सचखंड एक्सप्रेस में भी किसी भी श्रेणी में 14 तक कन्फर्म टिकट नहीं है। चेन्नई राजधानी में भी आठ से लेकर 13 व 14 को सीट नहीं हैं।

तेलंगाना एक्सप्रेस में भी आठ से लेकर 15 नवंबर तक वेटिंग हैं। कुरुक्षेत्र खजुराहो स्पेशल ट्रेन में आठ से लेकर 13 नवंबर तक किसी श्रेणी में कन्फर्म सीट नहीं है। नई दिल्ली विशाखापत्तनम स्पेशल में 13, 14 व 15 को आरएसी है तो 20 नवंबर तक लंबी प्रतीक्षा सूची है। निजामुद्दीन हबीबगंज स्पेशल में भी 18 नवंबर तक किसी भी श्रेणी में सीट उपलब्ध नहीं है। अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन में आठ नवंबर को सेकेंड एसी, थर्ड एसी और स्लीपर में वेटिंग है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed