{"_id":"5fa8413b8ebc3e9bbc066cf9","slug":"cyber-fraud-in-the-name-of-confirm-train-tickets-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सावधान: ट्रेन का टिकट कंफर्म कराने का झांसा दे रहीं फर्जी वेबसाइट, आगरा-मथुरा में सामने आए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान: ट्रेन का टिकट कंफर्म कराने का झांसा दे रहीं फर्जी वेबसाइट, आगरा-मथुरा में सामने आए मामले
Mon, 09 Nov 2020 12:34 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 09 Nov 2020 12:34 AM IST
सार
- शिकायतें आने के बाद आरपीएफ की साइबर शाखा ने शुरू की जांच, तत्काल कोटे पर भी निगरानी
विज्ञापन
साइबर क्राइम (सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्योहारी सीजन में फर्जी वेबसाइट बनाकर स्पेशल और फेस्टिवल ट्रेनों में टिकट की बुकिंग की जा रही है और टिकट कंफर्म कराने का दावा किया जा रहा है, जबकि आईआरसीटीसी के अलावा किसी भी वेबसाइट पर रेलवे की टिकट बुकिंग की अनुमति नहीं है। आगरा और मथुरा में ऐसे मामले सामने आए हैं। इसके बाद आरपीएफ ने ऐसी साइटों की निगरानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आशंका है कि टिकट पुख्ता कराने का झांसा देकर ठगी हो सकती है। पुलिस ने बताया कि रेड बुल, रीयल टाइम जैसी कई वेबसाइटों पर रेलवे के टिकट को बुक किया जा रहा है। रेलवे द्वारा केवल आईआरसीटीसी को ही अधिकृत किया गया है।
विज्ञापन
आगरा रेल मंडल के आरपीएफ कमांडेंट प्रकाश कुमार पंडा ने बताया कि त्योहार पर फर्जी वेबसाइटों के साथ ही टिकट बुकिंग एजेंट पर भी निगाह रखी जा रही है। मथुरा में फर्जी आईडी से टिकट की कालाबाजारी करने वाले दो लोगों को पकड़ा भी गया है। इसके अलावा सुबह तत्काल कोटे के दौरान दलालों पर अंकुश लगाने के लिए आगरा कैंट, आगरा फोर्ट, मथुरा जंक्शन समेत सभी बड़े स्टेशनों की बुकिंग खिड़कियों पर आरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
शिकायत : टिकट कंफर्म नहीं हुआ
बेलनगंज के निखिल ने बताया कि उसने वेबसाइट पर टिकट बुकिंग कराई थी। दावा था कि यह कंफर्म होगा मगर नहीं हुआ। इसी तरह की दो शिकायतें मथुरा से आई हैं। टिकट कंफर्म करने का दावा किया जा रहा है लेकिन ऐसा हो नहीं रहा।
ज्यादातर ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची
दिवाली, छठ पूजा के त्योहारों पर संचालित स्पेशल और फेस्टिवल ट्रेनों में आरक्षित सीट नहीं हैं। ऐसे में तत्काल कोटे से भी राहत नहीं मिल पा रही है। गाजीपुर बांद्रा टर्मिनस स्पेशल में आठ से लेकर 14 नवंबर तक वेटिंग या नो रूम हैं। सचखंड एक्सप्रेस में भी किसी भी श्रेणी में 14 तक कन्फर्म टिकट नहीं है। चेन्नई राजधानी में भी आठ से लेकर 13 व 14 को सीट नहीं हैं। तेलंगाना एक्सप्रेस में भी आठ से लेकर 15 नवंबर तक वेटिंग हैं।
कुरुक्षेत्र खजुराहो स्पेशल ट्रेन में आठ से लेकर 13 नवंबर तक किसी श्रेणी में कन्फर्म सीट नहीं है। नई दिल्ली विशाखापत्तनम स्पेशल में 13, 14 व 15 को आरएसी है तो 20 नवंबर तक लंबी प्रतीक्षा सूची है। निजामुद्दीन हबीबगंज स्पेशल में भी 18 नवंबर तक किसी भी श्रेणी में सीट उपलब्ध नहीं है। अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन में आठ नवंबर को सेकेंड एसी, थर्ड एसी और स्लीपर में वेटिंग है।