फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   complainant has filed complaint against inspector and ssi in court In Agra

इंस्पेक्टर-दरोगा के खिलाफ कोर्ट पहुंचा पीड़ित: 'गालीगलौज व पीटकर ले गए थाने, छोड़ने के लिए एक लाख की डिमांड'

Sat, 15 Jul 2023 07:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 15 Jul 2023 07:33 PM IST
सार

आगरा में पीड़ित इंस्पेक्टर और दरोगा के खिलाफ कोर्ट पहुंच गया। कहा कि इन लोगों ने घर में घुसकर गालीगलौज की। पीटकर थाने ले गए। छोड़ने के लिए एक लाख की डिमांड की।

विज्ञापन
complainant has filed complaint against inspector and ssi in court In Agra
कोर्ट - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में इंस्पेक्टर और दरोगा के खिलाफ कोर्ट में शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि पुलिसटीम के साथ घर में घुसकर इन लोगों ने परिजन के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। साथ ही मुझे थाने ले गए। छोड़ने के बदले एक लाख रुपयों की मांग की। इस पर सीजेएम ने बयान दर्ज कराने के लिए 19 जुलाई की तारीख तय की है।

विज्ञापन


मामला अछनेरा थाना क्षेत्र के लालदास का है। यहां के निवासी जीतेश कुमार अधिवक्ता विमलपाल सिंह और प्रवेश सोलंकी के माध्यम से अदालत में शिकायती पत्र दिया। बताया कि वादी ने 17 जून 2023 को दक्षिण बाईपास टोल टैक्स के पास स्थित चामुंडा मन्दिर पर भंडारे का आयोजन किया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Tomato Price Hike: 'टमाटर से आधे दाम में मिल रहा पेट्रोल' लोगों ने कसा तंज- बधाई हो! महंगाई कम हो गई
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान अछनेरा थाना के इंस्पेक्टर और दरोगा अन्य पुलिसकर्मियों के साथ वहां पर पहुंचे। बताया कि मौके पर उन्होंने कहा कि 'तूने ही हमारी शिकायत अधिकारियों से की थी। यहां पर भीड़ क्यों लगा रखी है।' इस पर लोगों ने विरोध किया तो वहां से चले गए।

यह भी पढ़ेंः- Cancelled Train List: बारिश से ट्रैक पर भरा पानी, कई ट्रेन रद्द तो कई चल रहीं घंटों लेट; यहां देखें लिस्ट

बताया कि कुछ देर बाद दोपहर करीब तीन बजे वह सभी पुलिसकर्मी वादी के घर पहुंच गए। परिजन के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। वादी को थाने ले गए। छोड़ने के बदले भाई से एक लाख रुपये की मांग की। वादी के विरुद्ध 151 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई करके निरुद्ध कर दिया। इसके बाद उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed