फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Compensation sought for crop damage due to hailstorm

Agra News: ओलावृष्टि से हुए फसल नुकसान का मांगा मुआवजा

Thu, 16 Apr 2026 02:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 16 Apr 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Compensation sought for crop damage due to hailstorm
आगरा। विकास भवन सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें किसानों ने वर्षा व ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान, फसल बीमा, गोशाला, गेहूं खरीद केंद्र, आलू की कीमत, नहर और नालों की सिल्ट सफाई की शिकायत की।
विज्ञापन

सीडीओ प्रतिभा सिंह ने अध्यक्षता की। कहा कि अधिकारियों को समस्याओं को शीघ्र निस्तारित करने और शिकायतों को ट्रैक पर अपलोड करने के निर्देश दिए। किसान सावित्री चाहर ने कहा कि अकोला क्षेत्र में ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है। नुकसान का आकलन करने अधिकारी नहीं पहुंचे। इससे मुआवजा मिलने में देरी होगी। आकलन कराकर किसानों को मुआवजा दिलवाया जाए।
विज्ञापन

किसान नेता मोहन सिंह चाहर ने कहा कि गोवर्धन से आया वेस्टर्न डिप्रेशन ड्रेन नाला गढ़ीमा गांव के पास से किरावली की ओर निकला है। इसमें पिछले करीब 20 साल से सिल्ट सफाई नहीं हुई है। जलभराव रहने के कारण गढ़ीमा और उसके पास के गांव में करीब 200 बीघा जमीन दलदल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान नेता राजवीर लवानियां ने कहा कि 7335 बीमित किसान हैं। इसमें से केवल 571 ही शिकायत कर सके हैं लेकिन अधिकतर का नुकसान है। इसका आकलन कर किसानों को जल्द राहत दी जाए। उन्होंने आलू के सस्ते भाव होने से कोल्ड भाड़ा पर अनुदान देने की भी मांग की। श्याम सिंह चाहर ने कहा कि गोशालाओं को ताला लगाकर ग्रामीणों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। उन्होंने वहां जुआ कराने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed