{"_id":"6a44b8e8d7d27cbbf00c85d7","slug":"company-manager-booked-for-alleged-14-37-lakh-embezzlement-in-agra-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: कंपनी मैनेजर ने 14.37 लाख रुपये का किया गबन, हिसाब मांगते ही छोड़ दिया ऑफिस; FIR दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: कंपनी मैनेजर ने 14.37 लाख रुपये का किया गबन, हिसाब मांगते ही छोड़ दिया ऑफिस; FIR दर्ज
Wed, 01 Jul 2026 12:21 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:21 PM IST
सार
स्पिनी प्राइवेट लिमिटेड ने अपने आगरा हब के मैनेजर पर बिक्री से प्राप्त 14.37 लाख रुपये कंपनी के खाते में जमा न कर गबन करने का आरोप लगाया है। कंपनी की शिकायत पर सिकंदरा थाने में एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
FIR Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में स्पिनी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मैनेजर पर 14.37 लाख रुपये के गबन का आरोप लगाते हुए सिकंदरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें - UP: इस विश्वविद्यालय ने देश को दिए तीन प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति, बेहद खास है इतिहास; ऐसा रहा 100 साल का सफर
कंपनी के अधिकारी रजनीश कुमार ने बताया कि कंपनी का मुख्यालय सेक्टर-48, गुरुग्राम में है। ग्वालियर निवासी अभिषेक सिंह भदौरिया को 26 जून, 2023 को कंपनी में बिक्री विश्लेषक के पद पर नियुक्त किया गया था। 1 अप्रैल, 2026 को उन्हें आगरा हब का मैनेजर बना दिया गया। इस पद पर बिक्री से प्राप्त धनराशि को सुरक्षित रखना और कंपनी के खाते में जमा कराना उनकी जिम्मेदारी थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP Anganwadi Bharti 2026: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद पर बंपर भर्ती, 12वीं पास को मौका; बिना परीक्षा होगा चयन
कंपनी की आंतरिक जांच में बिक्री की 14.37 लाख रुपये की राशि का हिसाब नहीं मिला। पूछने पर अभिषेक कार्यालय छोड़कर ग्वालियर चले गए। कंपनी ने कई बार उनसे और संपर्क किया। वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके और राशि भी जमा नहीं की। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें - UP: 14 कॉलेजों से शुरू हुआ सफर, 1000 तक पहुंचा कारवां; 99 साल में शिक्षा का महाकेंद्र बना आगरा विश्वविद्यालय