{"_id":"619155c161e68c5f1438cea1","slug":"community-toilets-will-no-longer-be-built-in-23-panchayats-of-the-district-agra-news-agr514628837","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की 23 पंचायतों अब नहीं बनेंगे सामुदायिक शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की 23 पंचायतों अब नहीं बनेंगे सामुदायिक शौचालय
विज्ञापन
फिरोजाबाद। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले की 23 ग्राम पंचायतों में अब सामुदायिक शौचालय का निर्माण नहीं होगा। इन गांवों में पंचायतीराज विभाग को भूमि नहीं मिल सकी। केंद्र सरकार की ओर से सामुदायिक शौचालय की अनिवार्यता समाप्त किए जाने के बाद विभाग ने लक्ष्य शून्य दर्शा दिया है।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण अंचल में घर-घर शौचालय बनाने के साथ-साथ प्रत्येक गांव में सामुदायिक शौचालय बनाए जाने थे। जिले की अधिकांश ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जा चुका है। हालांकि विभाग को जिले की 23 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय भवन बनाने के लिए काफी प्रयास के बाद भी भूमि नहीं मिल सकी। ऐसे में इन ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय भवन नहीं बनाया जा सका। हालांकि अब केंद्र सरकार द्वारा सामुदायिक शौचालय की अनिवार्यता को समाप्त किए जाने से विभाग सुकून में है।
इन ग्राम पंचायतों में नहीं बनेगा सामुदायिक शौचालय
फिरोजाबाद ब्लॉक के बाजिदपुर कुतुकपुर, भीकनपुर नगला सदासुख, भौंड़ेला, खरसुली, खेड़ा गनेशपुर, मोढ़ा, नागऊ, सिकेहरा हरदासपुर, विजयपुर नगला भाव सिंह, शिकोहाबाद ब्लॉक के धनपुरा, गागई, गढ़ी दान सहाय, नगला सेंदलाल, रहचटी, टूंडला ब्लॉक के शिवसिंहपुर, हाथवंत के बवाइन, बनवीरपुर कुढ़ी, हुसैनपुर जगे, कलूपुरा, लालई, पथरउआ और नारखी ब्लाक के बैंदीपुर बिदरखा।
विज्ञापन
-जिले की 23 पंचायतों में भूमि नहीं मिल मिलने पर सामुदायिक शौचालय भवन नहीं बनाने का फैसला लिया गया है। काफी प्रयास के बाद भी सफलता नहीं मिलने पर भारत सरकार को लक्ष्य शून्य भेज दिया गया है।
पुनीत निगम
जिला कोऑर्डिनेटर, स्वच्छ भारत मिशन फिरोजाबाद