{"_id":"664d2fb77366a884080910f4","slug":"comment-on-prime-minister-and-chief-minister-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-117784-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर की टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर की टिप्पणी
Wed, 22 May 2024 05:05 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 22 May 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
भोगांव। सोशल मीडिया पर अराजक तत्व ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को लेकर अभद्र टिप्पणी की। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला जगतनगर निवासी शिव कुमार उर्फ धन्नू पाठक ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस को बताया कि मंगलवार की सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा। जिसमें गांव मौजेपुर हविलिया निवासी हर्षित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में गाली गलौज करते हुए अपशब्द कह रहा था। प्रभारी निरीक्षक गगन कुमार गौड़ ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी पकड़ा जाएगा।
रंजिश के चलते दंपती और पुत्र को पीटा
भोगांव। गांव सूरजपुर में रंजिश के चलते नामजद लोगों ने एक दंपती व पुत्र को पीटकर घायल कर दिया। केशव दयाल ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि मंगलवार की सुबह वह घर पर था। तभी रंजिश के चलते गांव के ही सोमवीर, अनिकेत, संजीव,अजय पाल आकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसे व पत्नी शकुंतला पुत्र श्याम सुंदर की पिटाई की। एक अन्य शिकायत बरा सूरजपुर निवासी सुमन लता ने की। बताया कि 15 मई को गांव के नामजद ने बीमार पति पर पानी डाल दिया। जब वह शिकायत करने आरोपी के घर गई तो उनकी पिटाई की। हाथ की हड्डी टूट गई। ग्रामीणों ने उनका समझौता करा दिया था। लेकिन आरोपी ने कोई इलाज नहीं कराया।