{"_id":"5dfb9cac8ebc3e87aa2c13c4","slug":"comedian-johnny-lever-against-double-meaning-comedy","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्विअर्थी कॉमेडी के खिलाफ हैं मशहूर अभिनेता जॉनी लीवर, लेखकों को दी यह सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्विअर्थी कॉमेडी के खिलाफ हैं मशहूर अभिनेता जॉनी लीवर, लेखकों को दी यह सलाह
Fri, 20 Dec 2019 12:31 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 20 Dec 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
हास्यकार जॉनी लीवर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के चर्चित हास्य कलाकार जॉनी लीवर का कहना है कि वो द्विअर्थी कॉमेडी के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि आजकल इसका चलन बढ़ गया है, द्विअर्थी कॉमेडी ने भाषा के स्तर को छोटा कर दिया है। जॉनी लीवर बृहस्पतिवार को सेंट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव में हिस्सा लेने पहुंचे थे।
जॉनी लीवर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि फिल्मों में द्विअर्थी भाषाओं का चलन बढ़ने से आज की पीढ़ी को लगता है कि यही भाषा है। लेखकों को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और अच्छी बातों से कॉमेडी लाने का प्रयास करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आज लोग कॉमेडी देखना और सुनना पसंद कर रहे हैं, इसलिए हीरो भी कॉमेडी में हाथ आजमा रहे हैं। पहले फिल्मों में हास्य कलाकार एक थाली में विभिन्न पकवान की तरह शामिल किए जाते थे। अब ट्रेंड बदला है। हालांकि प्रतिभाशाली हास्य कलाकारों पर कोई असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
‘पबजी जैसे गेम्स पर पाबंदी लगानी चाहिए’
जॉनी लीवर ने कहा कि माता-पिता बच्चों को गलत बातें नहीं बताते, हम उनकी बातों का अनुपालन नहीं करते। किसी भी व्यक्ति के जीवन में माता-पिता और गुरु की भूमिका बड़ी होती है। उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए। पबजी जैसे खतरनाक गेम्स पर सरकार को पाबंदी लगानी चाहिए। ये नकारात्मक प्रभाव डाल रहे हैं।