फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Colourful start of the first MLA sports competition in Etmadpur

Agra News: एत्मादपुर में प्रथम विधायक खेल स्पर्धा का रंगारंग आगाज

Sat, 06 Dec 2025 02:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Colourful start of the first MLA sports competition in Etmadpur
खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते अति​थि।
आगरा। विश्वविद्यालय के छलेसर कैंपस के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में शुक्रवार को प्रथम विधायक खेल स्पर्धा, एत्मादपुर का रंगारंग आगाज हुआ। यह 9 दिसंबर तक चलेगा। पहले दिन 100 मीटर की दौड़ में अंकित प्रथम, गौरव द्वितीय और सीनोज तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि महापौर हेमलता दिवाकर, कुलपति प्रो. आशु रानी, पुलिस आयुक्त दीपक कुमार, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने दीप प्रज्वलन और तिरंगे रंग के गुब्बारे उड़ाकर शुभारंभ किया। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने संबोधन कर खेल के आयोजन की घोषणा की। 15वीं वाहिनी पीएसी की बैंड धुन पर प्रतिभागी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों ने मार्च पास्ट की।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल, पीलीपोखर ने रामायण और एमडी जैन इंटर कॉलेज, हरीपर्वत के खिलाड़ियों ने मलखंभ की शानदार प्रस्तुति दी। क्रिकेटर ध्रुव जुरेल के पिता नेम सिंह जुरेल को इस अवसर पर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में पूरे एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के 4000 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। खेल स्पर्धाओं में एथलेटिक्स, कबड्डी, जूडो, बैडमिंटन, कुश्ती, फुटबॉल, खो-खो, वॉलीबॉल, वेट लिफ्टिंग, बॉडी बिल्डिंग व रस्साकसी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धन्यवाद ज्ञापन विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह एवं एसडीएम सुमित सिंह ने दिया। संचालन डॉ. रीनेश मित्तल ने किया। इस दौरान सीडीओ प्रतिभा सिंह, राम निवास मुद्गल, तहसीलदार देवेंद्र प्रताप, बीडीओ विजय कुमार अग्रवाल, मानवेंद्र सिंह चौहान, कृपाल सविता, मनीष अवस्थी, नरेंद्र सिकरवार, स्वदेश बघेल, कुलसचिव अजय मिश्रा, आरएसओ संजय शर्मा, डॉ. अखिलेश चंद सक्सेना, मनवीर सिंह चौहान, मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे।



आज यह होगी स्पर्धा
एत्मादपुर के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल, खो-खो, वॉलीबॉल, वेट लिफ्टिंग, बॉडी बिल्डिंग व रस्साकसी स्पर्धाएं खेली जाएंगी। जबकि एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में कुश्ती, जूडो एवं बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं प्रारंभ होंगी।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed